search

यूपी के इस ज‍िले में 20 करोड़ से बनेगा 5 KM लंबा और सात मीटर चौड़ा बाईपास, लोगों को भीषण जाम से म‍िलेगी राहत

deltin33 2026-1-16 19:27:01 views 745
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



संवाद सूत्र, गोंडा। कर्नलगंज की बहु प्रतीक्षित परियोजना परसपुर बाइपास के लिए दस करोड़ 21 लाख रुपये मिले हैं। छह माह पहले लोक निर्माण खंड द्वितीय ने 20 करोड़ 42 लाख की लागत से पांच किलोमीटर लंबा व सात मीटर चौड़ा बाईपास बनाने का प्रस्ताव भेजा था।

  

इसके बन जाने के बाद कर्नलगंज से बेलसर, नवाबगंज व अयोध्या जाने वालों को अब परसपुर में जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। यही नहीं अयोध्या, बेलसर व नवाबगंज से बालपुर व कर्नलगंज जाने वाले लोगों को भी जाम से राहत मिल जाएगी।

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि इसकी वित्तीय स्वीकृति पूर्व में ही मिल गई थी, अब प्रस्तावित लागत 20 करोड़ 42 लाख का आधा हिस्सा दस करोड़ 21 लाख रुपये बजट भी मिल गया। इसे बनवाने की तैयारी में विभाग जुट गया है।

यह भी पढ़ें- Gonda Weather Update: गोंडा में ठंड और गलन ने कंपाया, कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477614