search

गोंडा में 18 करोड़ से चमकेगी रेलवे कॉलोनी और आवास, मनोरंजन संस्थान के सौंदर्यीकरण के लिए भी बजट पास

cy520520 2026-1-16 21:26:48 views 816
  

प्रतीकात्मक फोटो।



संवाद सूत्र, गोंडा। यात्रियों को ट्रेनों को सुरक्षित यात्रा कराना रेलवे की प्राथमिकता है। 18 करोड़ के बजट से गोंडा रेलवे कालोनियों, आवासों व मनोरंजन संस्थान का सुंदरीकरण किया जाएगा। यह बात शुक्रवार की शाम को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गिरजा रेलवे कालोनी के निरीक्षण के दौरान कही।

रेल परिवहन को सुरक्षित बनाने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संरक्षा प्रबंधन को और मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शुक्रवार को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अभय कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक प्रकाश चंद्र जायसवाल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार, मुख्य सिगनल इंजीनियर आरएल यादव के साथ विकासपरक परियोजनाओं एवं यात्री सुविधाओं संबंधित कार्याे का जायजा लिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164097