search

Varanasi Weather Today: आज घने कोहरे की चादर में लिपटेगी काशी, ऑरेंज अलर्ट जारी

cy520520 2026-1-17 08:26:18 views 1110
  

शुक्रवार को सुबह दृश्यता काफी कम रही, तापमान में डेढ़ डिग्री गिरावट हुई। जागरण  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर में सुबह ठंड के साथ कोहरा चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को सुबह दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम रही और एक दिन पहले की तुलना में तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री नीचे है। सुबह के समय आर्द्रता 92 प्रतिशत तक पहुंच गई। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों और कामगारों को ठिठुरन महसूस हुई। मौसम विभाग ने 17 और 18 जनवरी के लिए अत्यंत घने कोहरे की संभावना है। आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में हो रही गिरावट थमने के साथ ही इसमें आंशिक वृद्धि के परिणामस्वरूप पश्चिमी यूपी में रात में जारी शीतलहर में थोड़ा सुधार हुआ है।

यह भी पढ़ें- Mauni Amavasya: 18 जनवरी को मौनी अमावस्या पर पर गंगा स्नान का है शुभ मुहूर्त, काशी में होगा भव्य धार्मिक आयोजन  

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में अगले चार से पांच दिनों के दौरान चार से छह डिग्री की संभावित क्रमिक वृद्धि के कारण शीतलहर की परिस्थितियों में सुधार के साथ आगामी दो से तीन दिनों के दौरान के दौरान कोहरे के क्षेत्रफल एवं घनत्व में और बढ़ोत्तरी होने से दिन के तापमान में भारी उतार-चढ़ाव के फलस्वरुप शीत दिवस की स्थितियां बनने की संभावना है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164142