search
 Forgot password?
 Register now
search

दुनिया में छाई अजीब सी शांति... 8 साल 4 महीने और 11 दिन से नहीं हुआ कोई परमाणु परीक्षण

Chikheang 4 hour(s) ago views 547
  

दुनिया में छायी अजीब सी शांति।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। परमाणु परीक्षण को लेकर एक अहम रिकॉर्ड सामने आया है। दुनिया में 8 साल 4 महीने और 11 दिनों से कोई परमाणु परीक्षण नहीं हुआ है। 1945 के बाद पहली बार इतना लंबा समय बीता है जब किसी देश ने परमाणु परीक्षण नहीं किया।

परमाणु परीक्षणों का एक लंबा अंतराल अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए अहम माना जा रहा है। हालांकि विशेषज्ञ इसे फिलहाल एक नाजुक उपलब्धि मानते हैं। विशेषज्ञों ने चेताया है कि मौजूदा हालात में यह स्थिरता खतरे में पड़ सकती है क्योंकि ट्रंप ने अमेरिका में परमाणु परीक्षण के संकेत दिए हैं।
कब हुआ था आखिरी बार परमाणु परीक्षण?

आखिरी परमाणु परीक्षण उत्तर कोरिया ने 3 सिंतबर 2017 को किया था। दुनिया में अब तक 2050 से ज्यादा परमाणु परीक्षण किए जा चुके हैं। इसमें अमेरिका ने 1030, सोबियक संघ/रूस ने 700 से ज्यादा, चीन ने 45 और भारत ने 6 परीक्षण किए हैं। दुनिया में 12 हजार से ज्यादा परमाणु हथियार हैं और 90 प्रतिशत सिर्फ अमेरिका- रूस के पास हैं।
फरवरी के बाद बदल सकते हैं हालात

परमाणु हथियारों की सीमा तय करने वाली स्टार्ट संधि 5 फरवरी को खत्म हो सकती है। माना जा रहा है कि इसके बाद परिस्थितियां बदल सकती हैं। बता दें कि 1962 में अकेले 178 परमाणु परीक्षण हुए थे, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें: इजरायल में भूकंप के तेज झटके , दहशत में लोग; न्यूक्लियर टेस्ट की फैली अफवाह
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153447

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com