search

गाजियाबाद में चल रही अवैध फैक्ट्री का खुलासा, दो करोड़ की पायरेटेड एनसीईआरटी किताबें जब्त; तीन गिरफ्तार

LHC0088 2026-1-17 22:58:29 views 993
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच की टीम ने पायरेटेड एनसीईआरटी पुस्तकें छापने और देश भर में सप्लाई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गांव जावली, लोनी, गाजियाबाद में चल रही फैक्ट्री में छापेमारी करते हुए कुल 44,862 पायरेटेड एनसीईआरटी किताबें, दो ऑफसेट प्रिंटिंग प्रेस मशीनें, पेपर रील, प्रिंटिंग इंक और एल्युमीनियम प्रिंटिंग प्लेट आदि बरामद की है, जिनकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शाहदरा के सुमित, प्रीत विहार के विनोद जैन और यमुना विहार के कनिष्क के रूप में हुई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

क्राइम ब्रांच के उपायुक्त संजीव कुमार यादव के मुताबिक, बीते वर्ष 10 नवंबर को दरियागंज में एक गोदाम के बारे में सूचना मिली थी, जहां से पायरेटेड एनसीईआरटी किताबें सप्लाई की जा रही थीं। एनसीईआरटी के अधिकारियों के साथ यह जानकारी साझा की गई थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने एनसीईआरटी के अधिकृत कानूनी प्रतिनिधियों के साथ उस इलाके में छापा मारा गया और आरोपित कनिष्क और विनोद जैन को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान, 12,755 पायरेटेड एनसीईआरटी की किताबें बरामद की गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई और जांच के दौरान, 16 जनवरी को एसीपी संजय कुमार नागपाल की देखरेख में और इंस्पेक्टर केके शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने अधिकृत कानूनी प्रतिनिधियों के साथ मिलकर गांव जावली, लोनी, गाजियाबाद में छापा मारा, जहां आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया गया।

जांच में पता चला कि आरोपित एक गैर-कानूनी प्रिंटिंग फैक्ट्री चला रहा था। इस फैक्ट्री की पहचान पायरेटेड एनसीईआरटी किताबों के एक बड़े सोर्स के तौर पर हुई, जो पहले गिरफ्तार किए गए आरोपित कनिष्क और विनोद जैन को सप्लाई की जा रही थीं। इस फैक्ट्री में छापे के दौरान, 32,107 पायरेटेड किताबें बरामद हुईं। इसके अलावा, दो आफसेट प्रिंटिंग प्रेस मशीनें, पेपर रील, प्रिंटिंग इंक और नकली बनाने में इस्तेमाल होने वाली एल्यूमीनियम प्रिंटिंग प्लेटें भी जब्त की गईं।

यह भी पढ़ें- अल फलाह यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दाखिल किया आरोपपत्र, नियुक्ति में गड़बड़ी का लगाया आरोप
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166602