search

Weather Update Today: बिहार के 18 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा, पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी ठंड

Chikheang 2026-1-18 07:27:36 views 1262
  

बिहार कोहरे और ठंड का असर। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार का मौसम धीरे-धीरे बदलाव की ओर है। रविवार को राज्य के उत्तरी एवं दक्षिण भागों के 18 जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पटना सहित आसपास इलाकों में हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

दिन में धूप का प्रभाव बने होने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। पछुआ के कारण दिन और रात में कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।

चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है। शनिवार को 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर (सबौर) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना सहित 19 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 550 मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस से 12.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

ज्यादातर भागों में रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस एवं 28.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान
️ बिहार के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट

    शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
   
   
   पटना
   22.1
   10.8
   
   
   गयाजी
   22.2
   8.2
   
   
   भागलपुर
   22.6
   7.6
   
   
   मुजफ्फरपुर
   22.0
   10.6
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168791