search
 Forgot password?
 Register now
search

Weekly Tarot Horoscope: क्या इस हफ्ते आपको मिलेगा प्रमोशन या होगा धन लाभ? जानें टैरो कार्ड्स से सबकुछ

LHC0088 2 hour(s) ago views 331
  

Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन का टैरो राशिफल।



मां प्रेम ऋतंभरा। 18 To 24 January Tarot Prediction 2026: ओशो कहते हैं, मनुष्य एक बार में एक कदम चलता है, मीलों की छलांग नहीं लगा सकता। मगर एक-एक कदम चलकर हजारों मील चल लेता है। इसलिए पहला कदम निर्भय होकर बढ़ाओ और चलते जाओ।
मेष (ARIES) (21 मार्च-20 अप्रैल)

  

नेक और उदारतापूर्ण नजरिए से मुश्किलों को पार करते हुए छवि को बेहतर बनाएंगे। इस समय रुकावटों और नुकसान पहुंचाने वाली चीजों का सीधे सामना करने के बजाय उनसे बचकर रहें। सप्ताह के अंत में लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। निजी संबंध सहायक साबित होंगे। मौजूदा तनाव और असमंजस की स्थिति को दूर करने के लिए रचनात्मक तरीका अपनाएं।

  • शुभ अंक:10  
  • शुभ रंग: सैफ्रन

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल-21 मई)

  

निजी और व्यावसायिक स्थितियों में बदलाव के बावजूद ताकत और अधिकार की स्थिति में रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। स्वजन, मित्र और बच्चों के साथ किसी उत्सव में सुखद समय बिताएंगे। किसी बीमारी और मुश्किल समय में लोगों को आपके साथ की अपेक्षा होगी। सेहत और खान-पान का ध्यान रखें। योग व प्रकृति के बीच समय बिताना बेहतर होगा।

  • शुभ अंक: 10
  • शुभ रंग: आरेंज

मिथुन (GEMINI) (22 मई-21 जून)

  

रिश्तों में प्रेम रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में लाभदायक स्थिति में रहेंगे। परिवार और दोस्त आपके और करीब आएंगे। इस दौरान बेहतर समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। लंबे समय से जारी झगड़ा सुलझाएंगे। प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्ट रहें। कार्यक्षेत्र में जारी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। सेहत से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। विदेश से मेहमान सुखद समाचार लाएंगे।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: पर्पल

कर्क (CANCER ) (22 जून-22 जुलाई)

  

कार्यक्षेत्र में बदलाव होंगे। बेहतर होगा कि समय के प्रवाह के साथ चलें। नकारात्मक अनुभवों से सबक सीखेंगे। बीती बातों को त्यागकर नई शुरुआत करने के लिए यह समय उचित है। मुश्किल समय में वृश्चिक राशि का व्यक्ति सहयोग देगा। युवाओं के साथ पूरे उत्साह और जोश के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के अंत में जीवन में प्रेम और मित्रता महसूस करेंगे।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: सैफ्रन

सिंह (LEO) (23 जुलाई-23 अगस्त)

  

लंबे समय से जारी विवादों के बाद व्यापारिक साझेदारी में सहजता महसूस करेंगे। सामाजिक मामलों में लोगों के बीच अपनी पहचान कायम करेंगे। चीजों को सही ढंग से चलाने के लिए अपनी सकारात्मक उपस्थिति दर्ज करेंगे। महिलाएं जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बेहतर होगा कि इस दौरान किसी भी तरह का त्वरित फैसला लेने से पहले अंतर्मन की सुनें।

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: ब्लू

कन्या (VIRGO) (24 अगस्त-23 सतंबर)

  

अवसर को वास्तविक दृष्टिकोण से देखें। त्रिकोणीय व्यावसायिक साझेदारी लाभदायक साबित होगी। व्यावसायिकमामलों में भावुक होने से बचें। संबंधों का प्रेम से विश्लेषण करेंगे। परिवार में कोई स्वार्थी व्यक्ति आप पर हावी होने और फैसलों को परिवर्तित करने के लिए कह सकता है, सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के असंभव नजर आने वाले लक्ष्यों के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण रखें। योग व ध्यान करें।

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: एपल ग्रीन

तुला (LIBRA) (24 सतंबर-23 अक्टूबर)

  

निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। परिवार के साथ भावनाएं साझा करेंगे। भावनात्मक रूप से कमजोर होने पर गलत निर्णय ले सकते हैं, इसके प्रति सावधानी बरतें। रिश्तेदारों, दोस्तों या साथियों के साथ सहज रवैया अपनाकर अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही भागदौड़ के बाद अब कुछ समय अपने लिए निकालेंगे। घनिष्ठ मित्र के साथ लघु यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: लोटस पिंक

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

  

जीवन में एक युवा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व का साथ आपकी जीवनशैली को बेहतर बनाएगा। स्वयं को मानसिक रूप से अत्यधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे नए व्यापारिक क्षेत्रों में कदम रखेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। आपकी पुत्री या कोई युवती पूरी स्वतंत्रता के साथ आगे कदम बढ़ाएगी।

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: मरून

धनु (SAGITTARIUS) (23 नवंबर-23 दसंबर)

  

नए व्यावसायिक अवसरों और अनुबंधों के कारण विदेश यात्रा और महत्वपूर्ण बातचीत में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अपने आकर्षण और बातचीत की अनूठी शैली के कारण सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी छाप छोड़ेंगे। कठिन चुनौतियों और परिश्रम के पश्चात बड़ी सफलता हासिल करेंगे। ऐसे वादे करने से बचेंगे जिन्हें पूरा करना आपके लिए संभव न हो।

  • शुभ अंक: 14
  • शुभ रंग: पिकाक ब्लू

मकर (CAPRICORN) (24 दसंबर-20 जनवरी)

  

उच्च पदासीन व्यक्तियों के साथ संबंध स्थापित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी नई परियोजना में स्थितियों को नियंत्रण में लेंगे और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करेंगे। एक संक्षिप्त किंतु अनिवार्य यात्रा के योग हैं। कुछ अहंकारी और महत्वाकांक्षी व्यक्तियों से सावधान रहें, वे कार्यक्षेत्र या घर पर वर्चस्व स्थापित करने की फिराक में रहेंगे। अहं के टकराव से बचें। मेष राशि का व्यक्ति सहायक साबित होगा।

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: गोल्डन यलो

कुंभ (AQUARIUS) (21 जनवरी-19 फरवरी)

  

नियमित दिनचर्या से अवकाश लेकर खेलकूद की गतिविधियों से जुड़ेंगे। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। दूसरों पर अत्यधिक समय और ऊर्जा खर्च करने से बचें, अन्यथा वे आपको मानसिक रूप से थका देंगे। अवसाद या असुरक्षा की भावना को स्वयं पर हावी न होने दें।जन बातों के लिए आप चिंतित हैं, वे स्वयं सुधार की ओर अग्रसर हो जाएंगी।

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: सिल्वर ग्रे

मीन (PISCES) (20 फरवरी-20 मार्च)

  

नकारात्मक विचारों से घिरे रहेंगे। कई चीजों के बारे में बुरा सोचकर स्वयं को परेशान करेंगे। हालांकि, वास्तव में कुछ भी बुरा होने वाला नहीं है। एक बार में एक कदम बढ़ाएं और सकारात्मक सोच रखें। दो अलग-अलग मामले आपके समय और ध्यान की मांग करेंगे, पिछली गलतियों से सबक सीखेंगे और नई ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे। योग लाभदायक रहेगा।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: वाइट


यह भी पढ़ें- Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि वालों को मिलेगा कुछ नया सीखने का मौका, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Libra Weekly Horoscope: घर और परिवार को देंगे प्राथमिकता, जानें कैसा रहेगा आपका ये हफ्ता
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152021

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com