search

कपूरथला में धर्म स्थल से लौटते समय बाइक से गिरी महिला, अस्पताल में तोड़ा दम

deltin33 2026-1-18 22:27:13 views 1239
  

बाइक से गिरी महिला की मौत। फाइल फोटो






संवाद सहयोगी, कपूरथला। काला संघिया-सिधवां दोना मार्ग पर धार्मिक स्थान से दो बेटों के साथ माथा टेक कर बाइक पर लौट रही महिला अचानक सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। घायल महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डा. साहिल गर्ग ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 45 वर्षीय सुखविंदर कौर पत्नी कुलविंदर सिंह निवासी गांव सिधवां दोना के रुप में हुई है।


मृतका के बेटे सुखराज सिंह ने बताया कि वह रविवार सुबह अपनी मां व भाई जसराज सिंह के साथ बाइक पर काला संघिया स्थित धार्मिक स्थान पर अमावस्या के उपलक्ष्य में माथा टेकने गए थे। वापस आने के दौरान उसकी मां संतुलन बिगड़ने से बाइस से मुंह के बल सड़क पर गिर गई। थाना सदर की पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477720