search
 Forgot password?
 Register now
search

Magh Gupt Navratri 2026: आज से शुरू हुए गुप्त नवरात्र, करें देवी की ये विशेष आरती, बनेंगे बिगड़े काम

Chikheang 2 hour(s) ago views 659
  

Magh Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र पर करें ये आरती।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Magh Gupt Navratri 2026: 19 जनवरी 2026 यानी आज से माघ महीने की गुप्त नवरात्र की शुरुआत हो रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह समय गुप्त साधना और तंत्र-मंत्र के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा का विधान है। इस नवरात्र में पूजा-अर्चना बेहद गुप्त तरीके से की जाती है। माना जाता है कि अगर आपकी कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी है या काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं, तो इन नौ दिनों में मां दुर्गा की रोजाना विशेष आरती करें, जो इस प्रकार हैं -

  
।।मां दुर्गा की आरती।।

ॐ जय अम्बे गौरी…

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।

तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥

ॐ जय अम्बे गौरी॥

मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को।

उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रवदन नीको॥

ॐ जय अम्बे गौरी॥

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।

रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै॥

ॐ जय अम्बे गौरी॥

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी।

सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी॥

ॐ जय अम्बे गौरी॥

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।

कोटिक चंद्र दिवाकर, सम राजत ज्योती॥

ॐ जय अम्बे गौरी॥

शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती।

धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती॥

ॐ जय अम्बे गौरी॥

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।

मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥

ॐ जय अम्बे गौरी॥

ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी।

आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी॥

ॐ जय अम्बे गौरी॥

चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरों।

बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू॥

ॐ जय अम्बे गौरी॥

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।

भक्तन की दुख हरता । सुख संपति करता॥

ॐ जय अम्बे गौरी॥

भुजा चार अति शोभित, खडग खप्पर धारी।

मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी॥

ॐ जय अम्बे गौरी॥

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।

श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योती॥

ॐ जय अम्बे गौरी॥

श्री अंबेजी की आरति, जो कोइ नर गावे।

कहत शिवानंद स्वामी, सुख-संपति पावे॥

ॐ जय अम्बे गौरी॥

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।

यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना खंडित हो सकती है आपकी साधना

यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: कब से शुरू होंगे गुप्त नवरात्र? यहां पढ़ें धार्मिक महत्व और मान्यताएं

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154054

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com