search
 Forgot password?
 Register now
search

घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, कई फ्लाइट्स लेट; ग्रेप-4 लागू होने के बावजूद AQI 400 के पार

cy520520 2 hour(s) ago views 989
  

राजधानी में घने कोहरे और स्मॉग के बीच गुजरते वाहन।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र घने कोहरे की चादर छाई होने के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। कोहरा छाए रहने से सड़क से लेकर हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

कोहरे के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर कुछ फ्लाइट्स लेट हो गईं और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है।

  

साथ ही ग्रेप-4 के तहत पाबंदियां लागू होने के बावजूद दिल्ली की हवा आज सोमवार को भी खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 418 दर्ज किया गया है, हवा की \“गंभीर\“ कैटेगरी में आता है। इससे पहले, रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 440 दर्ज किया गया। शनिवार कों यह 400 था।

  

वहीं, आज दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 450 से ज्यादा बना हुआ है। आनंद विहार में 462, आईटीओ इलाके में एक्यूआई 434 और रफी मार्ग के आसपास एक्यूआई 417 रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा नोएडा में एक्यूआई 458 और गाजियाबाद में 479 रिकॉर्ड किया गया है, जो हवा की बेहद गंभीर कैटेगरी में आता ह आंकड़ों के अनुसार, रोहिणी में सबसे खराब वायु गुणवत्ता है।

  
किस इलाके में कितना है एक्यूआई?

    इलाका AQI
   
   
   अनंद विहार
   462
   
   
   रोहिणी
   471
   
   
   बुराड़ी
   460
   
   
   चांदनी चौक
   454
   
   
   मुंडका
   467
   
   
   द्वारका
   427
   
   
   नजफगढ़
   446
   
   
   आरकेपुरम
   439
   
   
   अलीपुर
   395
   
   
   बवाना
   448
   
   
   ग्रेटर नोएडा
   402
   
   
   नोएडा
   430
   
   
   गाजियाबाद
   458
   
   
   गुरुग्राम
   378
   
23 जनवरी को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में 23 जनवरी को तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले चार दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें- नोएडा की हवा 17 दिनों बाद गंभीर श्रेणी में, मास्क के बिना रहना हुआ मुश्किल; बच्चों पर पड़ रहा प्रभाव

यह भी पढ़ें- जहरीली हवा से कराह रहा एनसीआर, देश के पांच सबसे प्रदूषित शहरों में चार एनसीआर के; दिल्ली का एक्यूआई 440 के पार

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में एयर पॉल्यूशन ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड, 465 तक AQI पहुंचने से बना ‘स्मॉग जोन’
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150007

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com