search

हिमाचल: पंप आपरेटर पदोन्नति पर होगा निर्णायक फैसला, डिप्टी CM बोले- जलशक्ति कर्मचारियों की संयुक्त महाबैठक बुलाई जाएगी

deltin33 2026-1-19 11:56:31 views 881
  

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री। जागरण आर्काइव  



जागरण टीम, ऊना। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों, विशेषकर पंप आपरेटरों की पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए निर्णायक कदम उठाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जलशक्ति विभाग के हर वर्ग के कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी।
महाबैठक बुलाई जाएगी

उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही जलशक्ति विभाग के सभी श्रेणियों के कर्मियों की संयुक्त महाबैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में पदोन्नति, वेतन विसंगति, कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं सहित सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और मौके पर ही समाधान की रूपरेखा बनाई जाएगी। वह स्वयं इस पूरी फीडबैक प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान मुकेश ने कहा कि पंप आपरेटर जलशक्ति विभाग की रीढ़ हैं। पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति में आ रही तकनीकी अड़चनों को जल्द दूर किया जाएगा।
लंबित प्रक्रियाओं को गति देंगे

विभाग में रिक्त पदों और पदोन्नति कोटे की समीक्षा कर लंबित प्रक्रियाओं को गति दी जाएगी। विभाग के उच्च अधिकारियों को कहा कि कर्मचारियों के कल्याण से जुड़ी फाइलों को अनावश्यक रूप से रोका न जाए। अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं का विस्तृत खाका तैयार कर चरणबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस में गरमाई सियासत, बयानबाजी के बाद विक्रमादित्य के समर्थन में होलीलॉज पहुंचे समर्थक; प्रतिभा ने भी दी प्रतिक्रिया  

यह भी पढ़ें: \“हिमाचल प्रदेश में 2027 से पहले हो सकते हैं चुनाव\“, जयराम ठाकुर का बड़ा दावा; पार्टी कार्यकर्ताओं से कर दिया आह्वान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478021