search

नूर बी ने राजकुमार से शादी कर अपनाया हिंदू धर्म, बनी माही कश्यप; बदायूं पुलिस से मांगी सुरक्षा

deltin33 2026-1-19 14:57:24 views 1047
  

शादी के दौरान युवक और युवती।



संवाद सूत्र, जागरण। सिलहरी। जिले की एक और मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म पर भरोसा जताया है। उसने हिंदू युवक से शादी करके अपना नाम भी बदल लिया है। पहले उसका नाम नूर बी था और अब उसने माही कश्यप रख लिया है। उसने वीडियो प्रसारित कर पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। कहना है कि उसको और उसके पति की जान को खतरा है। उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
दोनों एक की गांव के रहने वाले हैं

यह मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय का है। दोनों प्रेमी युगल इसी गांव के हैं। यहां की नूर बी और राजकुमार का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले दोनों अपने घर से चले गए और उन्होंने एक मंदिर में जाकर शादी कर ली। इस दौरान नूर बी ने अपना नाम भी बदल लिया। उसने अपना नाम माही कश्यप रख लिया है।
पुलिस से मांगी पति और खुद की सुरक्षा

लड़की कहना है कि उसने खुद अपनी मर्जी से हिंदू युवक से शादी की है। उस पर किसी ने जोर दबाव नहीं बनाया है। उसने खुद अपनी मर्जी से हिंदू धर्म स्वीकार किया है लेकिन इसके साथ ही उसने खुद ही और अपने पति की जान को खतरा बताया है। उसका कहना है कि जब से उसके स्वजन को पता चला है। वह उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसकी सूचना मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477725