search

हरदोई में शिकायतकर्ता के पिता की हत्या में प्रधानपति समेत पांच के खिलाफ FIR

Chikheang 2026-1-19 18:26:46 views 687
  

प्रधान के पति और चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज



जागरण संवाददाता, हरदोई : जिले में एसआईआर अभियान के दौरान फर्जी वोट बनवाने की शिकायत के विवाद में हुई मारपीट के दौरान शिकायतकर्ता के पिता की मौत के प्रकरण में प्रधान के पति और चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के पिता की मौत पिटाई से नहीं, बल्कि हृदयगति रुकने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।

पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर हरपालपुर की ग्राम पंचायत अर्जुनपुर की प्रधान आरती सिंह के पति सामेंद्र सिंह सहित पांच के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। अरवल के ग्राम अर्जुनपुर के अरविंद सिंह ने बताया कि उसकी चचेरी भाभी आरती ग्राम प्रधान हैं। उनके पति सामेंद्र सिंह से उसका विवाद चल रहा है। इस बार वह खुद प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उसने फर्जी वोट बनवाने की शिकायत की थी।

रविवार को टीम जांच कराने पहुंची थी। टीम के सामने सामेंद्र सिंह ने उसके साथ मारपीट की थी। जब वह शिकायत करने थाने चला गया। इसी बीच घर पहुंचे सामेंद्र ने अपने भाई रावेंद्र सिंह व बेटे अभय परिवार के भानूप्रताप, शिवम, आकाश ने साथ मिलकर उसके पिता अशोक सिंह की पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से अशोक सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया, उस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम हाउस के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अशोक के माथे पर एक चोट का निशान, आंख पर खून, ओंठ फटा पाया गया है। रिपोर्ट में चिकित्सकों ने हृदयगति रुकने से मौत होने की पुष्टि की है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168966