search

बिहार के इस भाजपा विधायक ने ट्रैक्टर चलाकर बनाया क्रिकेट मैदान, सुबह टहलने वालों को कहा, आप भी यहीं आया करें

LHC0088 2026-1-19 18:26:47 views 918
  

बिहार के बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक ई. शैलेन्द्र  



संवाद सूत्र, बिहपुर। बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया क्षेत्र के बिहपुर प्रखंड मैदान में आए दिन वाहन लगाकर रखा जाता है, या फिर बालू डंप कर दिया जाता है, जिससे बच्चों व युवाओं को खेलने के साथ साथ सुबह मार्निंग वाक के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। इससे परेशान होकर दर्जनों युवा व खिलाड़ियों ने शनिवार की शाम बिहपुर के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र से मिलकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया।
रविवार को विधायक खुद मैदान पर पहुंच गए

रविवार को विधायक खुद मैदान पर पहुंच गए। जहां उन्होंने खिलाड़ियों व अन्य के लिए मैदान में बाधक बन रहे बालू समेत अन्य सभी सामग्रियों को हटवा दिया। साथ ही कहा कि मैदान में किसी भी सूरत में खेल व खिलाड़ियों को कोई बाधा यहां न हो। इसके बाद विधायक इ. शैलेंद्र ने खुद ट्रैक्टर के चालक सीट पर बैठ गए। खुद से ड्रायविंग की। मैदान को समतल कराया। क्रिकेट खेलने के लिए मैदान बनाने सभी को निर्देश दिया। इसे देखने काफी संख्या में लोग वहां आ गए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी खूब तारीफ की। तथा इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल किया।
खरीक में जनता के दरबार में पहुंचे विधायक

खरीक के सार्वजनिक चैत्रावली दुर्गास्थान परिसर में जनता दरबार में विधायक ई. शैलेंद्र पहुंचे। जहां आमजनों की समस्याओं को सुना व उसके समाधान को लेकर मौके पर सक्षम पदाधिकारी व कर्मचारी को निदेशित भी किया। नवगछिया पुलिस जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि शिविर में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विधायक ई. शैलेन्द्र की हो रही चर्चा

इस बार विधायक ई. शैलेन्द्र काफी चर्चा में रहते हैं। इनके कार्यक्रमों, दौरा और प्रवास आदि का वीडियो और फोटो लगातार इंटरनेट मीडिया पर अपलोड होता है। हालांकि वे घर में कभी-कभी नास्ता, चाय आदि बनाते हैं, इसका भी वीडियो काफी रोचक अंदाज में इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की जाती है। विधायक अपने कार्यकर्ताओं के घरों में अक्सर मिला भी करते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166836