search
 Forgot password?
 Register now
search

पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दोनों बच्चों को शव के पास छोड़कर भाग गया आरोपित

Chikheang 1 hour(s) ago views 364
  

प्रतीकात्मक फोटो  






जागरण संवाददाता, मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के न्यू के-ब्लाक में रविवार की रात महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह ही महिला के दोनों बच्चों को शव के पास छोड़कर आरोपित दूसरा पति फरार हो गया। महिला के भाई ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

दंपती में कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी के चलते तीन दिन पहले महिला के पहले पति के दोनों बच्चों को दूसरा पति अपने साथ ले गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया।

बुलंदशहर की रहने वाली 35 वर्षीय चित्रा देवी की शादी 15 साल पहले शेरगढ़ी निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थीं। आठ साल पहले मनोज कुमार की मौत हो चुकी हैं।

मनोज से चित्रा देवी को दो बच्चे हैं

नौ साल की बेटी परी और 11 साल का बेटा हर्ष हैं। मनोज की मौत के बाद चित्रादेवी न्यू के ब्लाक में मकान किराए पर लेकर रहने लगी थी। पांच साल पहले चित्रादेवी की मुलाकात रोहटा रोड निवासी विशु से हो गई। चित्रादेवी को बतौर पत्नी बनाकर वीशू उसके साथ रहने लगा।

वीशू ने चित्रादेवी के दोनों बच्चों को भी अपना लिया। आसपास के लोगों का कहना था कि पिछले एक साल से चित्रादेवी और वीशू में काफी विवाद होता था। तीन दिन पहले इतना विवाद बढ़ा कि किराए के मकान में चित्रादेवी को अकेला छोड़कर वीशू दोनों बच्चों को साथ लेकर रोहटा रोड स्थित अपने आवास पर रहने लगा।

यह भी पढ़ें- पिता ने दी गवाही, हत्यारे बेटे को मिली उम्र कैद की सजा, युवक ने पत्नी की गला घोंटकर की थी हत्या

सोमवार की सुबह दस बजे वीशू दोनों बच्चों को साथ लेकर न्यू के ब्लाक स्थित चित्रादेवी के घर पहुंचा। मकान का गेट खुला हुआ था। बेड पर चित्रादेवी का शव पड़ा था। उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। पुलिस की प्रथम जांच में लग रहा है कि चित्रा देवी की गला दबाकर हत्या की गई हैं। शव के पास दोनों सौतेले बच्चों परी और हर्ष को छोड़कर वीशू फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगाें की भीड़ जुट गई। तभी मेडिकल पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक पोस्टमार्टम होने के बाद चित्रादेवी का शव उसके स्वजन को सिपुर्द कर दिया। बुलंदशहर के रहने वाले चित्रा के भाई की तरफ से वीशू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
इन्होंने कहा


चित्रादेवी के भाई ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उनका कहना है कि वीशू दहेज के लिए चित्रा का उत्पीड़न कर रहा था। रविवार की रात घर पर आकर वीशू ने हत्या की। उसके बाद सुबह ही चित्रा के दोनों बच्चों को साथ लेकर मौके पर पहुंचा। बच्चों को शव के पास छोड़कर फरार हो गया। वीशू की धरपकड़ को पुलिस की टीम लगा दी गई है।
अभिषेक तिवारी, सीओ सिविल लाइन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154426

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com