search

निर्विरोध चुने गए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, CM नायब सहित हरियाणा से 20 पदाधिकारी बने प्रस्तावक

deltin33 2026-1-19 18:56:49 views 701
  

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में सीएम नायब सहित प्रदेश से 20 पदाधिकारी बने प्रस्तावक। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, पंचकूला/नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को शुरू हुई चयन प्रक्रिया में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने नामांकन पत्र दाखिल कराया। प्रस्तावकों में हरियाणा भाजपा इकाई की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित बीस पदाधिकारी शामिल हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। इस प्रक्रिया की देखरेख पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाती है।

भाजपा के संविधान के अनुसार, किसी राज्य के निर्वाचक मंडल के कोई भी 20 सदस्य संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ऐसे व्यक्ति का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं, जो चार कार्यकाल तक सक्रिय सदस्य रहा हो। साथ ही जिसकी सदस्यता के 15 वर्ष पूरे हो चुके हों।

पार्टी संविधान के मुताबिक ऐसा संयुक्त प्रस्ताव कम से कम पांच राज्यों से आना चाहिए जहां राष्ट्रीय परिषद के लिए चुनाव समाप्त हो चुके हैं।

अधिकतर पदाधिकारी और मंत्री पहले हरियाणा भवन पहुंचे और यहां से एक साथ भाजपा मुख्यालय के  रवाना हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बाद में पार्टी कार्यालय पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया को लेकर सभी नेताओं में उत्साह दिखा।

हर किसी ने कहा कि नितिन नवीन ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। उन्हें जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी इस सोच को आगे बढ़ाया कि आने वाला समय युवाओं का है। नितिन नवीन सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पहले रहे अध्यक्षों ने भी बेहतर काम कर पार्टी को यहां तक पहुंचाया है। नए अध्यक्ष युवा होंगे वह और अधिक उर्जा के साथ पार्टी को आगे ले जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा नए अध्यक्ष के मिलने से पूरी पार्टी में उत्साह है। बता दें कि मंगलवार को नए अध्यक्ष के नाम का अधिकारिक रूप से पार्टी की ओर से घोषणा की जाएगी।
ये बने प्रस्तावक

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्व मंत्री विपुल गाेयल, उर्जा मंत्री अनिल विज, कृष्ण बेदी, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री महिपाल ढा़ड़ा, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर प्रस्तावक बने।

वहीं, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, उषा प्रियदर्शी , पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, नसीम अहमद, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी, रामचंद्र जागड़ा, सुभाष बराला, रेखा शर्मा, सांसद धर्मवीर सिंह ,पूर्व मंत्री कमल गुप्ता, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल सहित बीस पदाधिकारी प्रस्तावक बने थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477734