search

‘हमने फोन पकड़ने से पहले…’, भारतीय क्रिकेट के काले सच का खुलासा करने के बाद अनाया बांगड़ ने सरफराज खान के परिवार संग की मस्ती

deltin55 2026-1-20 06:55:40 views 437

भारतीय क्रिकेट के काले सच को उजागर करने के कुछ दिनों बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ को सरफराज खान और उनके परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। अनाया का पहले आर्यन नाम था। वह एथलीट हैं और अपने पिता संजय बांगड़ के नक्शेकदम पर चलते हुए आयु-वर्ग क्रिकेट खेलती थीं।







अनाया बांगड़ ने पिछले साल हॉरमोनल रिप्लेसमेंट थेरेपी और जेंडर रीअफर्मिंग सर्जरी के बाद अपने बदलाव की यात्रा साझा की थी। हालांकि, अनाया ने खुलासा किया था कि जेंडर-रीअफर्मिंग सर्जरी के बादकरियर को आगे बढ़ाने में काफी बाधाएं आईं। अनाया वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम में रहती हैं। मुंबई में क्रिकेट खेलते हुए बड़ी हुईं अनाया सरफराज, उनके भाई मुशीर और उनके परिवार की करीबी दोस्त हैं।







25 वर्षीय अनाया को सरफराज, उनके पिता नौशाद, भाई मोईन और उनके बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। कई तस्वीरों और वीडियो में अनाया को सरफराज के साथ कार के ऊपर आराम करते देखा गया। अनाया बांगड़ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हमने फोन पकड़ने से पहले बैट पकड़ा था। हम शुरू से ही दोस्त हैं। तुम्हें मिस कर रही हूं @musheerkhan.97.’



बता दें कि मुशीर मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मेंकी टीम का हिस्सा हैं। पिछले साल मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के कारण सरफराज खान आईपीएल 2025 का हिस्सा नहीं हैं। वह पूर्व में रॉयल चैलेंजर्सके लिए खेल चुके हैं। अनाया की ओर से शेयर किये गए वीडियो में सरफराज ने खुलासा किया कि दोनों तीन साल बाद मिले हैं।









सरफराज ने अनाया की पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया और इतने वर्षों बाद बचपन की दोस्त से मिलने पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। सरफराज ने कहा, ‘आज का दिन बहुत खास है। थार खरीदे हुए एक साल हो गया है। हमने इसे मॉडिफाई कराया है। यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि मैं 3 साल बाद अपनी सबसे अच्छी दोस्त अनाया बांगड़ से मिल रहा हूं।’





like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
138821