search
 Forgot password?
 Register now
search

Diwali 2025: दीवाली पर जरूर खरीदें ये चीजें, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन और चमकेगी किस्मत

Chikheang 2025-10-8 18:36:34 views 1269
  Diwali 2025: दीवाली पर घर लाएं ये चीजें





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली रोशनी का त्योहार है। इस त्योहार के आने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। दीवाली (Diwali 2025) को देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणपति बप्पा की पूजा विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी लक्ष्मी की उपासना करने से धन में अपार वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



इस खास अवसर पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। दीवाली कर कुछ चीजों को घर लाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप भी देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए, तो इस आर्टिकल में बताई गईं चीजों को दीवाली पर घर लाएं। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।
कब है दीवाली 2025 (Diwali 2025 Date)



वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीवाली मनाई जाती है। इस बार दीवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।


दीवाली पर क्या खरीदें?





  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से है, क्योंकि साफ-सफाई वाले स्थान पर ही देवी लक्ष्मी वास करती हैं और झाड़ू के द्वारा ही साफ-सफाई की जाती है। इसलिए दीवाली के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ है। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू को दीवाली के दिन घर लाने से घर में सुख-शांति का हमेशा वास रहता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए इस दीवाली पर झाड़ू जरूर खरीदें।
  • दीवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी की लक्ष्मी की उपासना करने से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए दीवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
  • दीवाली के अवसर दीपक जलाने का विधान है। ऐसा करने से नकारात्मकता ऊर्जा का नाश होता है। इसलिए दीवाली के दिन दीपक घर जरूर लाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवाली के दिन दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से सभी मुरादें पूरी होती हैं।
  • इसके अलावा दीवाली के दिन नारियल को भी घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही तिजोरी कभी खाली नहीं होती है।


यह भी पढ़ें- Vastu Tips: दीवाली से पहले इन चीजों को घर से करें बाहर, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन



यह भी पढ़ें- Diwali 2025: दीवाली के दिन इन बातों का रखें ध्यान, आर्थिक तंगी होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com