search

Mulank 9: मंगल की तरह तेजस्वी होते हैं मूलांक 9 वाले लोग, करियर में पाते हैं बड़ी सफलता

deltin33 2026-1-22 12:56:34 views 690
  

Mulank 9: मूलांक 9 का अंकराशिफल। (AI Generated Image)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष (Numerology) में मूलांक 9 को बहुत शक्तिशाली माना गया है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 है। इस अंक का स्वामी मंगल ग्रह है, जिसे ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। यही वजह है कि मूलांक 9 वाले व्यक्तियों में गजब का साहस और अनुशासन देखने को मिलता है, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं मूलांक 9 वाले लोगों का स्वभाव, करियर और उनकी लव लाइफ से जुड़ी खास बातें।

  

(AI Generated Image)
स्वभाव

  • मूलांक 9 वाले व्यक्ति नारियल की तरह होते हैं, ऊपर से सख्त लेकिन अंदर से बेहद नरम।
  • ये लोग चुनौतियों से घबराते नहीं हैं। इनके जीवन में कितनी ही बड़ी मुसीबत क्यों न आ जाए, ये उसका डटकर सामना करते हैं।
  • इन्हें नियम तोड़ना पसंद नहीं है। ये खुद भी अनुशासन में रहते हैं और दूसरों से भी यही उम्मीद करते हैं।
  • इनका दिल बहुत बड़ा होता है। दूसरों की मदद करने के लिए ये अपनी क्षमता से बाहर जाकर भी प्रयास करते हैं। सामाजिक कामों में इनकी विशेष रुचि होती है।
  • इनका स्वामी मंगल है, इसलिए इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है। ये थोड़े जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं, जिससे कभी-कभी इनके बनते काम बिगड़ जाते हैं।

करियर

  • करियर के मामले में मूलांक 9 वाले लोग काफी सफल होते हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां साहस और शारीरिक मेहनत की जरूरत हो।
  • इनकी निडरता इन्हें डिफेंस सेक्टर में ऊंचाइयों पर ले जाती है।
  • ये अच्छे एथलीट या प्रभावशाली राजनेता साबित होते हैं।
  • ये बेहतरीन लीडर होते हैं, इसलिए मैनेजमेंट या प्रशासनिक पदों पर ये बहुत अच्छा काम करते हैं। हालांकि, इन्हें किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता है।

लव लाइफ

  • प्यार और रिश्तों के मामले में मूलांक 9 वाले लोग काफी ईमानदार और वफादार होते हैं।
  • ये जल्दी किसी के साथ जुड़ते नहीं हैं, लेकिन एक बार जुड़ जाएं तो पूरी उम्र साथ निभाते हैं।
  • कभी-कभी ये अपने पार्टनर पर थोड़ा हक ज्यादा जताते हैं, जिससे रिश्तों में तनाव आ सकता है।
  • इनकी रिश्तों की शुरुआत में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ इनका जीवन स्थिर और सुखद हो जाता है।

टिप्स

  • शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार और रविवार।
  • शुभ रंग: लाल, गुलाबी और नारंगी।
  • सावधानी: अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और किसी भी फैसले को जल्दबाजी में न लें। साथ ही हनुमान जी की रोज पूजा करें।


यह भी पढ़ें- Name Personality: “X“ नाम वाले लोगों का \“X-Factor\“, जानें क्यों दुनिया से अलग और बदलाव लाने वाले होते हैं ये लोग

यह भी पढ़ें- Name Personality: \“V\“ नाम वालों पर होता है शुक्र का जादू, जानें कैसा होता है इनका व्यक्तित्व और करियर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478069