search
 Forgot password?
 Register now
search

मेरठ और आसपास के जि‍लों में बरसात ने बढ़ाई ठंड; आज कब तक होगी वर्षा ? इसे लेकर मौसम वि‍भाग ने जताया यह अनुमान

cy520520 The day before yesterday 11:27 views 715
  

मेरठ में बरसात और इस दौरान सड़क किनारे हाथ सेंंकता युवक। जागरण  



जागरण टीम, मेरठ। मेरठ और आसपास के जिलों में बरसात हो रही है। इससे सर्दी का असर और बढ़ गया है। पिछले चार दिनों से मौसम में ठंड का असर काफी कम हो गया था। लोग घरों से जरूरी काम होने पर बाहर नि‍कल रहे हैं। इस समय व्‍यस्‍त रहने वाली सड़कों पर सन्‍नाटा सा नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। मौसम वि‍भाग का अनुमान है क‍ि शाम क‍हीं रूककर और कहीं लगातार वर्षा जारी रहेगी।   

मेरठ शहर में गुरुवार देर रात थी हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी जो शुक्रवार की सुबह रिमझिम बरसात में बदल गई। बरसात से दिन में ठंड बढ़ने का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 16 डिग्री से कम हो सकता है।

गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। इसके पहले मेरठ में 8 अक्टूबर को बारिश हुई थी। उसके बाद से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ था। बरसात से वातावरण से प्रदूषण की कालिमा भी साफ होगी, इसके साथ ही फसलों के लिए भी यह वर्षा अच्छी मानी जा रही है। इस दौरान छह मिलीमीटर तक बरसात हो सकती है।
बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज

सहारनपुर। हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे से बूंदाबांदी होनी शुरू हो गई थी। पिछले चार दिनों से सुबह का शाम में ठंड हो रही थी जबकि दोपहर में थी धूप निकल रही थी।

धूप में तेज गर्मी का एहसास भी होना शुरू हो गया था। गुरुवार को भी तेज धूप निकली थी, लेकिन इतने दिनों के मुकाबले जल्दी चली गई थी। शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे के करीब आसमान में बदल कड़कने लगे और बूंदाबांदी शुरू हो गई।

हल्की बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को फायदा होगा। वही बारिश ने फिर से सर्दी का अहसास करा दिया है। बूंदाबांदी होने से किसानों के चेहरों पर भी खुशी नजर आ रही हैं। वर्षा होने से एक बार फिर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
बादल छाए, बूंदाबांदी और हवा के तेज झोंकों ने बढ़ाई ठंड

बिजनौर। गुरुवार आधी रात से मौसम ने करवट बदली है। एकाएक बादल छा गए और हवा के तेज झोंके भी शुरू चल रहे हैं। बूंदाबांदी भी हुई है। एक दो दिन में तेज बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।

बरसात होती है तो गेहूं और गन्ने सहित सभी फसलों को फायदा होगा। घने कोहरे और शीतलहर का इस सर्दी के सीजन के दौर खत्म हो गया है। अब मौसम बदल रहा है। सवेरे अगर घना कोहरा छा भी जाता है तो भी दिन भर खिली हुई धूप निकल रही है। बीते कुछ दिन से बरसार की संभावना बन रही है।

गुरुवार को दिन में मौसम एकदम साफ था गुरुवार आधी रात से काले बादल छा गए और हवा के तेज झोंकों ने भी जिले को घेर लिया। कहीं कहीं पर बूंदाबांदी हुई है लेकिन अभी बरसात का इंतजार ही है। जिले में बरसात हुए लगभग तीन माह बीत चुके हैं।

बरसात खासतौर से गेहूं की फसल के लिए बहुत मुफीद होती है। गन्ने, चारे और सब्जी की फसलों को भी बरसात से लाभ होगा।

गरज-चमक के साथ बरसे बादल

मुजफ्फरनगर। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। मुजफ्फरनगर में सुबह लगभग 6 बजे के आसपास तेज गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। इसकी वजह से तापमान में फिर से गिरावट आ गई है।
शुक्रवार की सुबह हुई बूंदाबांदी की वजह से लोग टहलने भी नहीं जा पाए। मेरठ रोड पर स्थित कंपनी बाग और महावीर चौक के निकट जीआईसी का मैदान भी खाली नजर आया। जबकि आम दिनों में यहां पर सुबह की सैर करने वालों की भीड़ रहती है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, शुक्रवार को बदले मौसम की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान में वृद्धि के कारण मौसम गर्म बना हुआ था।  

बरसात से ठंड बढ़ी, फसलों को फायदा

बागपत: गुरुवार की रात अचानक मौसम बदलने से तेज हवा चली। फिर शुक्रवार की तड़के बरसात शुरू हो गई। इससे जहां ठंड में बढ़ोतरी हुई वहीं फसलों के लिए लाभदायक है।

पिछले कई दिन से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिल गई थी। मगर अब शुक्रवार की सुबह हवा के साथ बरसात होने से तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 5 तथा अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों पर फिर ठंड की मार पड़ने लगी। इस बेमौसम बरसात के कारण सड़कों पर कीचड़ हो गई।  

गन्ना कटाई का काम थम गया। गन्ना ढुलाई प्रभावित हो रही है। इससे चीनी मिलों के सामने नो केन की स्थिति बन सकती है। यह बरसात गेहूं तथा सब्जियों की फसल के लिए अच्छी मानी जा रही है। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि बरसात से जहां गेहूं की फसल को पानी मिलेगा वहीं ठंड बढ़ने से गेहूं के पौधों की ग्रोथ बढ़ेगी।
रुक-रुक कर हो रही लगातार वर्षा

शामली। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। पिछले तीन दिनों से खिली धूप के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही थी और मौसम में गर्माहट महसूस की जा रही थी, लेकिन आज सुबह चार बजे से शुरू हुई वर्षा ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है।

रुक-रुक कर हो रही इस लगातार वर्षा ने जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है, वहीं शहर के मुख्य नाले की सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्या बन सकती है.

जिले में आठ रेलवे के अंडरपास में भी पानी जमा होना शुरू हो गया है। यदि दिनभर ऐसे ही वर्षा चलती रही तो जलभराव हो सकता है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि बरसात के कारण फसलों को फायदे मिला।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152889

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com