search

तुष्टिकरण से नहीं, भरोसा जीतने से चलेगा देश: ब्रजेश पाठक, बोले- सपा ने वोट की खातिर कार सेवकों पर चलवाई गोलियां

cy520520 2026-1-23 13:56:46 views 1248
  



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डा. राजकुमार रावत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तुष्टिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि उत्तर प्रदेश और देश तुष्टिकरण से नहीं बल्कि जन-जन का भरोसा जीतने से चलेगा।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि हमारे मंदिरों को ध्वस्त करने वाले मुगल आक्रांता थे। उनका समर्थन करते हुए सपा तुष्टिकरण की बात करती है। सपा मुखिया को अपना आत्म अवलोकन करना चाहिए। कहा कि जब उनकी सरकार होती है तो निहत्थे कार सेवकों पर केवल वोट की खातिर गोलियां चलवाई जाती हैं।

अयोध्या में जिस ढंग से सरयू जल को इन्होंने खून से रंगा था, उसके लिए देश के लोग इन्हें कभी माफ नहीं कर पाएंगे। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है।

कहा कि पहले प्रदेश में केवल 40 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब हमारे पास 81 मेडिकल कॉलेज हैं। एमबीबीएस और एमडी की सीटें ढाई से तीन बढ़ चुकी हैं। चिकित्सालयों में रिक्त सीटों को लगातार भरा जा रहा है। हमारे पास दवाइयों की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों को पांच लाख रुपये तक सेवा के रूप में दिए जा रहे हैं। पहले जहां गरीब अपने इलाज के लिए गहने और जमीन बेच देता था, वही अब आयुष्मान कार्ड ने स्वास्थ्य की गारंटी देने का काम किया है। आज पूरे देश में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड धारक उत्तर प्रदेश में है। साढ़े पांच करोड़ से अधिक लोगों को यह सुविधा प्रदान की गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164588