search

यूपी के इस जिले में दो दिन ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

LHC0088 2026-1-23 13:56:47 views 837
  



संवाद सूत्र, उझानी। कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ. मनीष कुमार सिंह ने गुरुवार को किसानों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड के बीच प्रदेश के 15 जिलों में ओलावृष्टि व बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 41 जिलों में आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। इसमें बदायूं भी शामिल हैं।

आगामी तीन दिनों में जिले के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 23 जनवरी को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में हल्का कोहरा और बादल छाए रहने के साथ आंधी चलने की संभावना है, जबकि बर्फीली हवाओं से गलन बनी रहेगी। 24 जनवरी को दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

डॉ. मनीष कुमार सिंह के अनुसार यह बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसल के लिए लाभदायक है, लेकिन सरसों और आलू की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे मौसम की जानकारी पर लगातार नजर रखें और आलू की फसल में मैनकोज़ेब एवं कार्बेंडाज़ीन का छिड़काव कर नुकसान से बचाव करें।

यह भी पढ़ें- मेरठ और आसपास के जि‍लों में बरसात ने बढ़ाई ठंड; कब तक बरसेंगे बादल ? इसे लेकर IMD ने जताया यह अनुमान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166986