search

तिलकोत्सव पर बासुकीनाथ में निकाली गई भव्य ध्वज शोभा यात्रा, सामूहिक भोज का किया गया आयोजन

LHC0088 2026-1-23 13:56:55 views 1197
  

भोज का किया गया आयोजन। (जागरण)



संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका)। बाबा बासुकीनाथ के तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए शुक्रवार को बाबा बासुकीनाथ सेवा मंडल के दर्जनों सदस्य गाजे-बाजे के साथ मिष्ठान सामग्री एवं तिलक उत्सव की सामग्री लेकर नाचते-गाते बाबा के दरबार में पहुंचे।

इसमें बाबा बासुकीनाथ सेवा मंडल के सदस्यों के द्वारा भोलेनाथ एवं माता पार्वती के तिलकोत्सव के लिए वस्त्र, सुहाग पिटारी, विभिन्न प्रकार के फल, मिष्ठान, नैवेद्य समेत अन्य सामग्री चढ़ाई गई।

मंडल के सदस्यों ने बाबा बासुकीनाथ पर अबीर, गुलाल, गुलाब जल, पान पत्ता, फूल, बेलपत्र, जटा, नाग, पगड़ी सहित अन्य सामग्री चढ़ाकर विशेष पूजन किया।

वहीं, माता पार्वती, माता काली की भव्यतापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इसके पूर्व बाबा बासुकीनाथ सेवा मंडल के सदस्यों के द्वारा स्थानीय विद्या भवन से लेकर बासुकीनाथ मंदिर प्रांगण तक भव्य ध्वज शोभा यात्रा निकाली गई।

बासुकीनाथ मंदिर में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा, बासुकीनाथ मंदिर के पुरोहित पंडित प्रेमशंकर झा, मोहित झा के नेतृत्व में विधि विधान पूर्वक ध्वज संकल्प कराने व बाबा बासुकीनाथ मंदिर की परिक्रमा के उपरांत बाबा बासुकीनाथ एवं माता पार्वती के मंदिरों के ऊपर गुंबज में विशाल आकर्षक ध्वज स्थापित किया गया। इस दौरान स्थानीय विद्या भवन में पंडा पुरोहित व साधु-सन्यासी को सामूहिक स्वरुचि भोज भी कराया गया।

इस मौके पर आयोजक समिति के सदस्य सह बाबा बासुकीनाथ सेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, विष्णु गुप्ता, गोपाल जालान, शंकर अग्रवाल, मुकेश बंसल, विश्वनाथ खरकिया, राम अवतार गर्ग, गोपाल धानुका, अखिलेश सिंह, किशन किल्ला, विनोद साह सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166989