search

Auraiya में चारपाई पर मृत मिली वृद्धा, चेहरा बुरी तरह से नोंचा, जंगली जानवर के हमले की आशंका

cy520520 2026-1-23 13:56:57 views 647
  



जागरण संवाददाता, औरैया। रात में चारपाई पर सो रही एक 75 वर्षीय वृद्धा सुबह मृत मिली। उसका चेहरा बुरी तरह से खून से सना था। जैसे कि किसी जंगली जानवर ने उसे बुरी तरह से नोचा है। शुक्रवार सुबह घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोस में रहने वाले देवर व कुछ लोग आंगन में कूदे और बुजुर्ग को देख चिल्ला पड़े। गेट का दरवाजा खोलने पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच सूचना मिलने पर अजीतमल कोतवाली से पुलिस पहुंची।

फोरेंसिक व वन विभाग की टीम के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुंचे और जांच शुरू कराई। प्रथम दृष्टया कबर बिज्जू के हमले से मौत होनी की आशंका जताई गई। फिलहाल, पूरे मामले में छानबीन की जा रही है।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर में 75 वर्षीय रामदुलारी एक कमरे के घर में अकेले रहती थी। पति मान सिंह कुशवाहा की कई वर्षों पहले मौत हो चुकी है। इकलौते बेटे मदन मोहन की करीब चार महीने पूर्व दिल का दौरा पड़ने से जान चली गई थी। पड़ोस में देवर छोटेलाल का घर है। वृद्धा को खाना देने के साथ उसकी देखरेख देवर समेत पड़ोस में रहने वाले लोग करते थे।

गुरुवार रात खाना खाने के बाद रामदुलारी रोज की तरह चारपाई पर सो गई। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो देवर पहुंचा और आवाज दी। दरवाजे को पीटते हुए आवाज लगाई। फिर भी कोई प्रतिक्रिया न होने पर पड़ोस में रहने वाले कल्लू व अन्य लोगों को बुलाया। दीवार फांदकर आंगन में पहुंचे। भीतर का दृश्य भयावह रहा। चारपाई पर शव पड़ा था। मुंह बुरी तरह नुचा हुआ था। देवर ने यूपी-112 पर सूचना दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी जंगली जानवर के हमले से प्रतीत होता है, हालांकि मकान के अंदर जानवर के प्रवेश का तरीका जांच का विषय है। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। ग्रामीण कबर बिज्जू के हमले की बात कह रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164597