search

प्रयागराज-मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, सूबेदारगंज से 5 मार्च से चलेगी नई ट्रेन

Chikheang 2026-1-23 16:27:28 views 881
  

प्रयागराज से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए उत्तर मध्य रेलवे नई ट्रेन सेवा शुरू करेगा।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने संगम नगरी के सूबेदारगंज स्टेशन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए एक नई सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की है।  
भविष्य में यह ट्रेन नियमित हो सकती है

इस विशेष ट्रेन का संचालन पांच मार्च से प्रभावी होगा, जो प्रत्येक गुरुवार को सूबेदारगंज स्टेशन से प्रस्थान करेगी। रेलवे ने इस सेवा को लंबी अवधि के लिए नियोजित किया है और इसका शेड्यूल दिसंबर 2030 तक जारी कर दिया गया है, जिससे इसके भविष्य में नियमित होने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही हैं।
सूबेदारगंज से दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी

गाड़ी संख्या 04115 प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12:10 बजे सूबेदारगंज से रवाना होकर फतेहपुर, गोविंदपुरी, बांदा, चित्रकूट और जबलपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए अगले दिन रात 8:50 बजे मुंबई पहुंचेगी।
वापसी में रात 10.50 बजे मुंबई से रवाना होगी

वापसी में गाड़ी संख्या 04116 प्रत्येक शुक्रवार रात 10:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर रविवार सुबह 7:30 बजे सूबेदारगंज वापस लौटेगी। यह सेवा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी जो कानपुर और बुंदेलखंड के रास्ते मुंबई की यात्रा करना चाहते हैं।
चार वर्षों के लिए ट्रेन परिचालन निर्धारित

ट्रेन की बनावट में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने जानकारी दी कि 22 कोच वाली इस ट्रेन में स्लीपर और एसी थ्री-टियर के पर्याप्त डिब्बों के साथ-साथ आधुनिक एसी थ्री इकोनामी और सामान्य श्रेणी के कोच भी शामिल होंगे। यह पहली बार देखा जा रहा है कि किसी विशेष श्रेणी की ट्रेन का परिचालन ढांचा आगामी चार वर्षों के लिए पहले ही निर्धारित कर दिया गया है, जो यात्रियों को लंबी अवधि की प्लानिंग में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के इशारे पर हुआ अपमान, उप मुख्यमंत्री के आग्रह पर कैसे कर लूं स्नान? माघ मेला में बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

यह भी पढ़ें- वसंत पंचमी पर हादसा, अस्थि कलश लेकर प्रयागराज संगम जा रहे लोगों से भरा पिकअप वाहन पलटा; 23 घायल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169161