search

देवरिया के युवक की थाईलैंड के बैंकाक में सड़क हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम

deltin33 2026-1-23 16:57:08 views 1063
  

देवरिया के युवक की थाईलैंड के बैंकाक में सड़क हादसे में मौत।



संवाद सूत्र, करायल शुक्ल। थाईलैंड के बैंकाक कमाने गया युवक मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पूरे गांव में मातम पसर गया। शुक्रवार को बैंकाक स्थित विष्णुमन्दिर पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरनही के टोला पोखरा निवासी प्रमोद कुमार यादव (25 वर्ष) पुत्र चंद्रभान बैंकाक में रह कर व्यवसाय करता था। स्वजन के अनुसार दो माह पूर्व वह घर आया था।

सोमवार को बैंकाक चला गया जहां बुधवार को मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पत्नी मीना रोते रोते बेहोस हो जा रही थी।

पिता की फोटो निहार निहार कर मासूम आकांक्षा व अनन्या के आंखो से बहते आंसू लोगों को रोने पर मजबूर कर दे रही थीं। पिता चन्द्रभान असमय ही बुढ़ापे की लाठी टूटने पर बदहवास हो कर जुटी भीड़ को निहार रहे थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478009