search

18 ट्रेनें आधा घंटा से अधिक देरी से पहुंची आगरा, अमृतसर एक्सप्रेस ढाई घंटे रही लेट

cy520520 2026-1-23 20:27:15 views 790
  



जागरण संवाददाता, आगरा। कोहरे का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को 18 ट्रेनें आधा घंटा से अधिक देरी से आगरा कैंट, ईदगाह और आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक अमृतसर एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। आटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के बदले सेमी आटोमेटिक प्रणाली से ट्रेनों का संचालन किया गया। सेमी आटोमेटिक प्रणाली में एक से दूसरे स्टेशन के मध्य एक ही ट्रेन का संचालन होता है।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से होकर 300 ट्रेनें गुजरीं और 20 हजार यात्रियों ने सफर किया। कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी रही। इसमें गोवा एक्सप्रेस 50 मिनट, योगनगरी-ऋषिकेश एक्सप्रेस दो घंटे 12 मिनट, तेलंगाना एक्सप्रेस 39 मिनट, जीटी एक्सप्रेस 40 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस 47 मिनट लेट रही। रेलवे हेल्प लाइन में 1723 शिकायतें पहुंची। सबसे अधिक ट्रेनों के देरी से चलने की शिकायतें रहीं। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि देरी से चलने वाली ट्रेनों को लेकर लगातार प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।

26 मिनट की देरी से आगरा पहुंची अहमदाबाद फ्लाइट

कोहरे के चलते शुक्रवार को बेंगलुरु और अहमदाबाद फ्लाइट लेट रहीं। अहमदाबाद फ्लाइट 26 मिनट की देरी से खेरिया एयरपोर्ट पहुंची। यह फ्लाइट 36 मिनट की देरी से रवाना हुई। बेंगलुरु फ्लाइट तीन मिनट की देरी से रवाना हुई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164615