search

कुशीनगर फायरिंग: बदमाशों के बैंक खातों की होगी जांच, गैंगस्टर एक्ट की तैयारी

deltin33 2026-1-24 12:57:46 views 677
  

13 जनवरी को कप्तानगंज कस्बे में बदमाशों ने की थी फायरिंग। जागरण  



जागरण संवाददाता, पडरौना। घर में घुसकर फायरिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इन बदमाशों के बैंक खातों की गहन जांच करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी संगठित गिरोह से इनका कोई संबंध तो नहीं और उनके पास अवैध असलहे और कारतूस खरीदने के लिए धन कहां से आया।  

फायरिंग की घटना के बाद से ही बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में बदमाशों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं हैं। इस आधार पर पुलिस ने इनके बैंक खातों की छानबीन का निर्णय लिया है। इसके लिए आरोपितों के खातों की जांच के लिए संबंधित बैंकों को पत्र भेजकर खातों का विवरण, लेन-देन का रिकार्ड और हाल के दिनों में हुए ट्रांजेक्शन की जानकारी मांगी गई है।

ताकि खातों में हुए लेन-देन के साथ ही इनकी आय की जानकारी हो सके। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जांच में अवैध धन या किसी आपराधिक नेटवर्क से जुड़े सबूत मिलते हैं तो बदमाशों के बैंक खातों को फ्रीज कराया जाएगा। इसके अलावा इनके विरुद्ध् गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य कड़ी धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी।

बीते 13 जनवरी को कप्तानगंज के मुश्ताक अहमद के घर में रात साढ़े दस बजे घुसे नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। जांच पड़ताल में पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया था।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में एक माह बाद घर वापस लौटे चचेरे भाई बहन, पंचायत ने कराया निकाह

फायरिंग की इस घटना में मुश्ताक की तहरीर पर मोहम्मद आरिफ निवासी लालचौक स्टेशन रोड कप्तानगंज, राजन चौधरी निवासी मोतीपाकड़ थाना पिपराइच गोरखपुर, सौरभ कुमार निवासी सेमरा थाना कप्तानगंज, समीर अली निवासी पिपरा काजी थाना निचलौल जिला महराजगंज व सिद्धांत सिंह निवासी शिवचौक कप्तानगंज के विरुद्ध हत्या के प्रयास, 7 क्रिमिनल एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

असलहों के स्पलाई चेन पर भी नजर
घर में घुसकर फायरिंग करने वाले बदमाशों के पास से मिले अवैध असलहे कहां तैयार हो रहे और बदमाशों तक इनकी आपूर्ति कौन कर रहा। इन सबके पीछे कौन है, इन सबकी जानकारी भी इकट्ठा की जा रही है।  


फायरिंग की घटना में शामिल बदमाशों के बैंक खातों की जांच कराई जा रही है। ताकि लेन-देन की जानकारी सामने आ सके। अवैध धन या किसी आपराधिक गिरोह से जुड़े सबूत मिलते हैं तो इन खातों को फ्रीज कराने के साथ साथ इनके विरुद्ध् और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-

-केशव कुमार, एसपी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478083