search

बारिश के दौरान जनेऊ संस्कार से लौट रहा था युवक, पत्थर की चपेट में आकर मौत

deltin33 2026-1-24 13:26:56 views 1286
  

पत्थर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। Concept Photo



जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। तेजम तहसील के बांसबगड़ घाटी के दूरस्थ गांव दाख़िम में वर्षा के दौरान पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। भीम सिंह पुत्र हयात सिंह 35 वर्ष निकट के गांव में जनेऊ संस्कार में गया था और वापसी में हादसे का शिकार हो गया।

जब वह घर को लौट रहा था तो इसी दौरान वर्षा होने लगी और पहाड़ से पत्थर गिरने लगे, भीम सिंह एक पत्थर की चपेट में आकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

ग्राम प्रधान भागा देवी से मिली जानकारी के अनुसार भीम सिंह पडोस के गांव में जनेऊ संस्कार में गया था, खाना खाकर घर को लौटते समय हादसे का शिकार हो गया| सूचना नाचनी थाने को दी गई।

थानाध्यक्ष मंगल सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव को खाई से निकाल कर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में सिक्‍योरिटी गार्ड ने की पत्नी की निर्मम हत्या, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में हादसा, कार खाई में गिरी; दो की मौत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131