search

Auraiya News: मानसिक तौर पर बीमार महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Chikheang 2026-1-24 13:27:00 views 568
  



जागरण संवाददाता, औरैया। मानसिक तौर पर बीमार एक महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को ने शनिवार सुबह गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना सहायल थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है।

सहायल के एक गांव निवासी करीब 50 वर्षीय महिला मानसिक तौर पर ठीक नहीं। गांव के ही एक परिषदीय विद्यालय के मैदान में बने शौचालय में महिला को ले जाकर दूसरे गांव के ग्रामीण ने दुष्कर्म किया। इस बीच महिला की मां की नजर आरोपित पर पड़ गई। बेटी के कपड़े उतरे देख उसे उठाकर पहनाया। यूपी-112 पर सूचना दी। मां की तहरीर पर सहायल थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए करीब 58 वर्षीय आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई।

शनिवार की सुबह अचानकपुर गांव निवासी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर करीब 12.30 बजे घटनास्थल पर पुलिस जांच के लिए पहुंची। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपित देवी दयाल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169187