search

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 30 जनवरी से चलेगी बरेली-बांदीकुई पैसेंजर

cy520520 2026-1-24 13:27:07 views 1238
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए रेलवे 30 जनवरी से बरेली से बांदीकुई के मध्य नई ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन एत्मादपुर, यमुना ब्रिज, आगरा फोर्ट, बिचपुरी सहित अन्य स्टेशनों में रुकेगी। वहीं 31 जनवरी से बांदीकुई-बरेली पैसेंजर का संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन भी संबंधित स्टेशनों में रुकेगी। 12 कोच की ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 10 कोच होंगे।
31 जनवरी से बांदीकुई-बरेली पैसेंजर का शुरू होगा संचालन

जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 30 जनवरी की रात 9.05 बजे यह ट्रेन बरेली से बांदीकुई के लिए रवाना होगी। सुबह 4.28 बजे बरहन, 5 बजे एत्मादपुर से होते हुए सुबह 5.55 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी। 15 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन ईदगाह के लिए रवाना होगी। सुबह 9.50 बजे बांदीकुई स्टेशन पहुंचेगी। 31 जनवरी की दोपहर 2.45 बजे यह ट्रेन बांदीकुई से रवाना होगी। एक फरवरी की सुबह 6.20 बजे बरेली पहुंचेगी।  
बभनान स्टेशन में नहीं होगा ट्रेनों का ठहराव

गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के मध्य आटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली का कार्य इसी माह शुरू हो गया है। इसके चलते बभनान स्टेशन में ट्रेनों के ठहराव को खत्म कर दिया गया है। रूट में भी बदलाव किया गया है। शुक्रवार को बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बभनान स्टेशन में शुक्रवार और शनिवार को ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, शुक्रवार को छपरा-आनंदा टर्मिनल एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होगा।

इसी तरह से बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आजमगढ़ एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं स्वामी नारायन छपिया स्टेशन में शुक्रवार और शनिवार को बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस और बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164639