search

बेगूसराय में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान बूढ़ी गंडक में डूबे दो युवक, तलाश जारी

Chikheang 2026-1-24 20:26:37 views 1270
  

डूबे युवकों की खोजबीन करती पुलिस। (जागरण)



संवाद सूत्र, खोदावंदपुर (बेगूसराय)। खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत स्थित बूढ़ी गंडक नदी के राम घाट पर शनिवार शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवक डूबकर लापता हो गए।

डूबे युवकों की पहचान फफौत गांव निवासी रामबालक महतो के पुत्र कृष्ण कुमार एवं बरियारपुर पश्चिमी गांव निवासी शत्रुघ्न महतो के 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों की तलाश में जुटा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तारा गांव स्थित एक कोचिंग संस्थान में स्थापित सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के लिए कुछ युवक राम घाट पहुंचे थे।

विसर्जन के दौरान अचानक कृष्ण कुमार नदी में गिरकर डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में नाव पर सवार आदित्य कुमार ने उसका हाथ पकड़ लिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह भी नदी में गिर पड़ा।

देखते ही देखते दोनों युवक गहरे पानी में समा गए। सूचना मिलते ही सीओ प्रीति कुमारी, बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा तथा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवकों की खोजबीन की जा रही है। इधर, घटना के बाद से डूबे युवकों के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244