search

लिट्टी विद मांझी; NDA नेताओं का जोरदार मिलन, केंद्रीय मंत्री ने नीट छात्रा मामले में दिया बड़ा बयान

cy520520 2026-1-24 20:56:47 views 1054
  

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का स्‍वागत करते जीतन राम मांझी, साथ में मंत्री डॉ. संतोष सुमन।  



राज्य ब्यूरो, पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की ओर से शनिवार को पटना के आवास पर लिट्टी विद मांझी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में एनडीए के शीर्ष नेताओं का जुटान दिखा। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, दीपक प्रकाश, जमा ख़ान, संजय सिंह सहित कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, वरिष्ठ नेता महाचंद्र सिंह, मनीष वर्मा समेत अनेक वरिष्ठ नेता, विधायक भी कार्यक्रम में पहुंचे।

जीतन राम मांझी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में हम के प्रदेश अध्यक्ष डा अनिल कुमार के साथ विधायक दीपा मांझी, ललन राम, ज्योति मांझी, रमित कुमार, राजेश पांडेय, श्याम सुंदर शरण समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।  
मांझी का संकेत, नीट छात्रा मामले की हो सकती है सीबीआइ जांच

इसके पूर्व जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत करते हुए संकेत दिया कि नीट छात्रा की मौत मामले की सीबीआई जांच हो सकती है।

मांझी ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। एसआईटी अपनी जांच कर रही है। नीतीश कुमार पिछले 20-21 सालों से मुख्यमंत्री हैं, वह न तो किसी को बचाते हैं और न फंसाते हैं।

सरकार जांच रिपोर्ट के अनुसार ठोस आधार पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि जरूरत हुई तो निश्चित रूप से सीबीआइ भी इसकी जांच करेगी।

वहीं कांग्रेस की राजद से दूरी बढ़ाने के सवाल पर मांझी ने कहा कि इसमें बहुत देर हो गई है। कांग्रेस का जिनसे गठबंधन है, उनसे समाज के कुछ लोगों को छोड़ दें तो बाकी सभी घृणा करते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725