search

Photos: इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक तिरंगे की रोशनी! गणतंत्र दिवस से पहले देशभक्ति के रंग में डूबी दिल्ली

cy520520 2026-1-24 21:27:15 views 930
  

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा रोशनी में सराबोर इंडिया गेट। जागरण



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पूर्व दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतें और सरकारी मुख्यालय तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठी। कर्तव्य पथ स्थित इंडिया गेट को केसरिया, सफेद और हरे रंगों की विशेष लेजर लाइट से रोशन किया गया। जो दूर से ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

  

फोटो - गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रोशनी से जगमगाता राष्ट्रपति भवन। जागरण

वहीं, रायसीना हिल्स स्थित राष्ट्रपति भवन और नार्थ व साउथ ब्लाक की दीवारें पर गतिशील रोशनी से नहाई नजर आई। इन इमारतों पर तिरंगे का प्रतिबिंब दिल्ली वासियों को भारत की संप्रभुता और गौरव का अहसास कराता नजर आया।

  

फोटो - गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा रोशनी से जगमगाता विकास मिनार। जागरण
विकास मीनार और पीडब्ल्यूडी मुख्यालय भी चमके

आइटीओ स्थित विकास मीनार भी आकर्षक लाइटों की रोशनी में डूबी नजर आई। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने भी गणतंत्र दिवस की तैयारियों में चार चांद लगा दिए हैं। पूरी इमारत को एलईडी लड़ियों और फ्लड लाइटों से इस कदर सजाया गया है कि रात का अंधेरा भी उत्सव के प्रकाश में बदल गया है।

  

फोटो - गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रोशनी से जगमगाता पीडब्लूडी मुख्यालय। जागरण

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दिल्ली की इन रोशन इमारतों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं।

  

फोटो - गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रोशनी से जगमगाता राष्ट्रपति भवन,साउथ ब्लाक व नार्थ ब्लाक। जागरण

यह भी पढ़ें- कर्तव्य पथ पर दिखेगा जज्बा, विरासत और नई सैन्य ताकत; गणतंत्र दिवस परेड के कंटिंजेंट कमांडरों की खास कहानी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164680