जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत वास्तविक मतदाताओं की पहचान के साथ ही सूची में दर्ज कुछ नामों का विलोपन भी किया गया।
अभियान में बीएलओ की भूमिका अहम रही, जिन्होंने मतदाताओं से फार्म भरा उन्हें निर्धारित अवधि में संकलित भी किया।
उत्कृष्ट कार्य करने पर रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ गोमती देवी, अकबरपुर रनियां से बीएलओ दीपक कुमार, सिकंदरा से बीएलओ देवेश कुमार और भोगनीपुर से अंकित सचान का चयन किया गया है।
वहीं विधानसभा क्षेत्र सिकंदरा से सुपरवाइजर गणेश शंकर का भी चयन किया गया है, जिससे इन्हें जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। |