search

गजब है! चोरों ने 30 फीट की ऊंचाई तक चोरी कर लिया टावर का लोहा, गिरने ही वाला था हाईटेंशन लाइन का स्ट्रक्चर

Chikheang 2026-1-25 06:26:05 views 1015
  

इसी टावर से चुराया था एंगल



जागरण संवाददाता, बरेली। खुर्रम गौटिया के पास चोरों ने बिजली की ट्रांसमिशन की हाईटेंशन लाइन के मानव स्ट्रक्चर (बिजली लाइन का टावर) के लोहे को ही चोरी कर लिया। चोर टावर से 30 फुट ऊंचाई तक कई कैंची (सपोर्ट एंगल) चुराकर ले गए। चोरों ने सेना की ओर से लगाई गई फेंसिंग को भी तोड़ दिया। ऐसे में टावर कभी भी गिर सकता था।

इससे शहर के साथ कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती। गनीमत रही कि पेड़ों की छंटाई के दौरान इसका पता चल गया। तीन दिन से कर्मचारी टावर की चोरी हुई कैंची लगा रहे हैं। अभी एक दिन और काम पूरा होने में लगेगा। यहीं से स्मार्ट सिटी की फैंसी लाइटें पोल सहित चोरी कर ली गई हैं।

खुर्रम गौटिया से आगे और बियावानी कोठी से पहले बिजली की ट्रांसमिशन की हाईटेंशन लाइन का बड़ा टावर खड़ा है। इससे सिविल लाइंस बिजली उपकेंद्र की लाइन भी जुड़ी हुई। यह टावर सड़क किनारे खाली पड़ी जगह में लगा हुआ है और कुछ दूरी पर पुराना तालाब है जो खुर्रम गौटिया तक है।

इस क्षेत्र को सेना की ओर से फेंसिंग कर कवर किया गया है। इसके लिए कांटे वाले तार भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद चोरों ने सुरक्षित क्षेत्र से धीरे-धीरे टावर के निचले हिस्से से लोहा चोरी करना शुरू कर दिया। चोरों ने एक-एक करके टावर की 30 फुट ऊंचाई तक कई कैंची चोरी कर दीं।

कुछ ही कैंची बची थीं। इससे टावर के सिर्फ चार खंभे ही रह गए थे। इतना बड़ा टावर खंभों के साथ कैंची के सहारे ही रुका होता है। कैंची न होने से कभी भी टावर गिर सकता था। इससे कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती। जब पेड़ों की टहनियों की छंटाई हुई तो बिजली विभाग के कर्मचारियों को टावर से लोहा चोरी होने का पता चला।

इसके बाद तुरंत इसे सही कराने की तैयारी शुरू की गई। पिछले तीन दिन से ठेकेदार के अंडर में कई कर्मचारी टावर में नई कैंचियां लगा रहे हैं। इस क्षेत्र में प्रवेश के लिए कर्मचारियों ने सेना से भी अनुमति भी मांगी, क्योंकि सेना की कांटे वाली फेंसिंग टूटी पड़ी थी और नाला भी है, ऐसे में उनके साथ कोई भी हादसा हो सकता था।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि अभी एक दिन का काम बाकी है। करीब 20 क्विंटल लोहा चोरी हुआ है। ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता ने बताया कि टावर से स्ट्रक्चर चोरी का मामला संज्ञान में आने पर कैंट बोर्ड को लिखा गया था। इसके बाद इसकी मरम्मत कराई जा रही है।




यह भी पढ़ें- UP GST Action: बरेली में मीट माफियाओं पर शिकंजा, 26 घंटे की मैराथन छापेमारी में पकड़ी गई करोड़ों की टैक्स चोरी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244