search

दिल्ली-NCR वासियों को प्रदूषण से राहत, AQI सुधरकर 151 पर आया; आपके इलाके का क्या है हाल?

deltin33 2026-1-25 07:26:58 views 863
  

कर्तव्य पथ से रायसीना हिल का साफ हुए मौसम का नजारा। फाइल फोटो- जागरण



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश और हवा चलने से दिल्ली-एनसीआर वासियों को जहरीली हवा से राहत मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज रविवार (25 जनवरी) को सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई (एयर क्वलिटी इंडेक्स) 151 दर्ज किया गया है, जो हवा की मध्यम श्रेणी में आता है।

वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में 184 और ग्रेटर नोएडा में 170, गाजियाबाद में 203 और गुरुग्राम में खराब श्रेणी में 225 रिकॉर्ड किया गया। इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को राजधानी का एक्यूआई 200 से नीचे यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज हुआ था।

  

इससे पहले, नोएडा में बृहस्पतिवार को एक्यूआई 300 के पार चला गया था और \“बेहद खराब\“ श्रेणी में दर्ज हुआ था। शुक्रवार को वर्षा होने से प्रदूषण का स्तर गिरा।
किस इलाके में कितना है एक्यूआई?

    स्थान AQI
   
   
   आनंद विहार
   224
   
   
   बवाना
   143
   
   
   बुराड़ी
   149
   
   
   चांदनी चौक
   189
   
   
   द्वारका
   165
   
   
   दिल्ली एयरपोर्ट
   140
   
   
   आईटीओ
   109
   
   
   जहांगीरपुरी
   160
   
   
   लोधी रोड
   143
   
   
   मुंडका
   141
   
   
   रोहिणी
   151
   
   
   विवेक विहार
   158
   
   
   नरेला
   164
   
   
   नोएडा
   184
   
   
   ग्रेटर नोएडा
   170
   
   
   गाजियाबाद
   203
   
   
   गुरुग्राम
   225
   

मौसम विभाग ने आगे भी राहत की उम्मीद जगाई है। 27 और 28 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान स्थिर रहेगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 84 दिन के मुकाबले सबसे कम रहा AQI, अगले कुछ दिनों तक और सुधार की उम्मीद

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 102 दिन बाद सुधरी हवा की गुणवत्ता, AQI 200 से नीचे आया; बारिश और तेज हवा चलने से मिली राहत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478128