search

Weather Update: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तरी भागों में बारिश के आसार; ठंड पर IMD का नया अपडेट

deltin33 2026-1-25 07:57:22 views 1196
  

बिहार में बारिश का पूर्वानुमान। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का राज्य में भी असर देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन दिनों बाद मौसम का मिजाज बदलने के साथ उत्तरी भागों के कुछ भागों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

28 जनवरी को सीतामढ़ी, मधुबनी समेत पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सिवान, गोपालगंज आदि जगहों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। जबकि, इस दौरान पटना सहित अन्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। सुबह-शाम पछुआ के कारण कनकनी का असर रहेगा।

फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड के वापस लौटने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। रविवार को पटना सहित ज्यादातर भागों में धूप निकलने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। शनिवार को भागलपुर (सबौर) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छह सौ मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई।

राज्य का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस से 13.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। रविवार को पटना समेत 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री वृद्धि के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस एवं 27.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

वाल्मीकि नगर, मोतिहारी, छपरा, कैमूर, सासाराम, औरंगाबाद , गयाजी, नालंदा, शेखपुरा, किशनगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान
️ बिहार के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
   
   
   गयाजी
   25.4
   9.0
   
   
   पटना
   25.2
   13.0
   
   
   भागलपुर
   26.0
   9.8
   
   
   मुजफ्फरपुर
   24.4
   12.5
   

️ मौसम सुहाना . दिन का तापमान 24–26°C . रातें ठंडी (7–13°C) . कोहरे का खतरा . गर्म कपड़े साथ रखें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478125