search

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और वर्षा के बाद शीतलहर का प्रकोप, तापमान में भारी गिरावट

LHC0088 2026-1-25 07:57:37 views 779
  

बर्फबारी, वर्षा के बाद खिली धूप में शीतलहर ने ठंडक बढ़ाई।



जागरण संवाददाता, जम्मू। वीरवार देर रात से शुक्रवार देर शाम तक हुई वर्षा और बर्फबारी के बाद शनिवार को दिन भर धूप खिली रही लेकिन इस धूप का शीतलहर ने मजा किरकिरा किया। शीतलहर के चलते पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

कटड़ा, भद्रवाह, गुलमर्ग में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। पिछजे दो दिनों में मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक वर्षा बटोत में 116.8 मिमी दर्ज की गई, जबकि उधमपुर में 68.8 मिमी, भद्रवाह में 75.4 मिमी, रामबन में 50 मिमी, कुक्करनाग में 62 मिमी और काजीगुंड में 49 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग में 50.8 सेंटीमीटर, कुक्करनाग में 47 सेंटीमीटर, पहलगाम में 46 सेंटीमीटर, बटोत में 43 सेंटीमीटर, भद्रवाह में 31 सेंटीमीटर, बनिहाल में 22 सेंटीमीटर और काजीगुंड में 10 सेंटीमीटर बर्फ जमने की सूचना है।

लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण कई क्षेत्रों में सड़क यातायात प्रभावित हुआ है, जबकि प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

शनिवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बतोत में अधिकतम तापमान 4.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम होकर 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में यह इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही।

भद्रवाह में अधिकतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही।कश्मीर घाटी में श्रीनगर का अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में यह इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126