search

राज चौहान हत्याकांड: 23वें जन्मदिन से पहले पहुंचा शव, शाेक में डूबा परिवार

Chikheang 2026-1-25 10:27:25 views 1244
  

राज चौहान की मां और इंसेट में मृतक।



जागरण संवाददाता, आगरा। गेस्ट हाउस में मारे गए राज चौहान का 25 जनवरी को जन्मदिन था। घर में उसका जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। किसी को नहीं पता था राज अपना 23वां जन्मदिन नहीं मना पाएगा। जन्मदिन से पहले उसकी हत्या से स्वजन में चीत्कार मच गई। शव देखकर मां नीरज देवी व भाई हर्ष चौहान बेसुध हो गए। उसे अंतिम समय में कालिंदी विहार स्थित घर की दहलीज भी नसीब नहीं हुई।
घर में चल रही थी 23वें जन्मदिन को मनाने की तैयारी

राज चौहान का जन्म 25 जनवरी 2003 को हुआ था। रविवार को उसका 23वां जन्मदिन था। भाई हर्ष चौहान ने जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी की थी। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि जन्मदिन से पहले ही राज की हत्या हो जाएगी। राज की हत्या के बाद से घर में मातम छा गया।

शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए रिश्तेदार कालिंदी विहार स्थित घर पर पहुंचे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद कालिंदी विहार स्थित घर पर न लाकर सीधे हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गांव बेदई ले गई। मां शव को कालिंदी विहार घर पर जाने की जिद करती रही। अंतिम समय में रंगबाज को आगरा में स्थित घर की दहलीज तक नसीब नहीं हुई।
पोस्टमार्टम में हुई देरी, खंदौली पहुंचकर दी शव गांव ले जाने की सूचना

राज चौहान की हत्या रात करीब साढ़े 10 बजे की गई। पुलिस चाहती तो पोस्टमार्टम रात में या फिर शनिवार सुबह जल्दी कराया जा सकता था। शव का पोस्टमार्टम शनिवार दोपहर बाद डाक्टरों के पैनल से हुआ। चर्चा थी स्वजन शव लेने के बाद प्रदर्शन न करें इसलिए पोस्टमार्टम में देरी की गई। पोस्टमार्टम के शव को कालिंदी विहार स्थित घर पर न लाकर सीधे सादाबाद के गांव बेदई ले जाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से एंबुलेंस के आगे और पीछे पुलिस के वाहन चल रहे थे।
शव देख मां व भाई हुआ बेसुध, रिश्तेदारों ने दी सांत्वना

खंदौली पहुंचने के बाद कालिदी विहार स्थित घर पर मौजूद स्वजन को पुलिस की ओर से फोन करके शव को सीधे पैतृक गांव बेदई ले जाने की सूचना दी गई। मां नीरज देवी कुल समय के लिए शव को कालिंदी विहार स्थित घर पर लाने की जिद करती रहीं, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने गांव जाने की बात ही कही।

यह भी पढ़ें- रंगबाज राज चौहान की हत्या: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, हमलावरों ने मारी थीं 7 गोलियां
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169232