search

भारतीय मूल के जय भट्टाचार्य बने अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ के निदेशक

deltin55 2026-1-25 11:10:09 views 1249

                       
भारतीय मूल के अमेरिकी सीनेट जय भट्टाचार्य को अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ (NIH) का निदेशक बनाया गया है। स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर भट्टाचार्य को मंगलवार को 53-47 वोटों के साथ नियुक्त किया गया। भट्टाचार्य स्वास्थ्य नीति के प्रोफेसर होने के साथ-साथ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कई प्रमुख संस्थानों से जुड़े हैं। वे नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च में शोध सहयोगी और स्टैनफोर्ड इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च के सीनियर फेलो भी हैं।


उन्होंने स्टैनफोर्ड सेंटर फॉर डेमोग्राफी एंड इकोनॉमिक्स ऑफ हेल्थ एंड एजिंग का भी नेतृत्व किया है। उनकी रिसर्च का फोकस सरकारी कार्यक्रमों, बायोमेडिकल इनोवेशन और स्वास्थ्य नीति पर है। जय भट्टाचार्य ग्रेट बैरिंगटन डिक्लेरेशन के सह-लेखक भी हैं, जिसमें अक्टूबर 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन का एक वैकल्पिक समाधान प्रस्तावित किया गया था। उनकी शोध रिपोर्ट कई प्रतिष्ठित मेडिकल, स्वास्थ्य नीति और आर्थिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।



like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154491