search

25 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपित दो साल बाद गिरफ्तार, बदायूं पुलिस ने भेजा जेल

Chikheang 2026-1-25 14:27:17 views 898
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, बदायूं। पिछले दो साल से फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपित शनिवार सुबह सिविल लाइंस पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने वर्ष 2024 में अपने पड़ोस के अन्नु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि उसकी नाबालिग बेटी बाजार जा रही थी। तभी आरोपित ने उसे जबरन पकड़ लिया और अपने घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी दी।
मोहल्ले से नाबालिक लड़की को ले गया था आरोपित, दो साल से चल रहा था फरार

इसी मुकदमे की विवेचना चल ही रही थी कि आरोपित नाबालिग लड़की को लेकर भाग गया। उसके बाद से आरोपित का कुछ पता नहीं चला। तब लड़की को ले जाने का दूसरा मामला दर्ज कराया गया। पहले मामले में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है और उसके घर की कुर्की भी हो चुकी है। जब उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया।

इधर शनिवार सुबह पुलिस उझानी रोड पर बड़े सरकार की मोड़ पहुंची थी। तभी आरोपित पकड़ा गया। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि यह आरोपित दो साल से फरार था। उस पर 25 हजार का इनाम था। अब उसे जेल भेज दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244