search

दरभंगा में आग लगने से 3 भाइयों के घर जले, मासूम की झुलसकर मौत

Chikheang 2026-1-25 20:26:34 views 1245
  

रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)



संवाद सहयोगी, बहेड़ी। बहेड़ी नगर पंचायत के मुरली गांव में शनिवार की देर रात से आग लगने से तीन भाइयों के घर जल गए। आग की चपेट में आने से ललित मंडल के पुत्र विशाल कुमार (4) की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पहुंचे बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगलगी का कारण घर के बोर्ड में विद्युत तार का शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मुरली गांव में स्व. रामविलास पांडेय के पुत्र ललित मंडल, रंजय मंडल एवं संजय मंडल का घर एक की जगह है। शनिवार की रात करीब 10 बजे पहले ललित मंडल के घर में आग लगी।

देखते ही देखते रंजय एवं संजय के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। सभी के स्वजन गहरी नींद में थे। आग की तपिश पर नींद खुली तो बाहर भाग खड़े हुए। ललित की पत्नी डाली देवी अपने सात वर्षीय बड़े पुत्र विवेक को लेकर बाहर निकल गई। जबकि मासूम विशाल अंदर ही रह गया।

जब तक उसको निकालने की कोशिश होती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर बहेड़ा, बहेड़ी व दरभंगा से अग्निशमन के चार वाहन ने करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

तीनों के घर में रखे सामान व बच्चे को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। तीनों के घर एस्बेस्टस, बांस-बल्ली एवं ईंट से बने थे। विशाल की मौत के बाद मां डाली देवी, दादी कला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने विशेष पहल कर अंचलाधिकारी धनश्री बाला के साथ पहुंचकर घटना के 12 घंटे के अंदर सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि प्रदान की।

पीड़ित डाली देवी, सुलेखा देवी एवं मीरा देवी को तत्काल 12 -12 हजार रुपये का चेक दिया गया। विशाल के स्वजन को चार लाख रुपये का चेक सौंपा। मौके पर मुख्य पार्षद मनोज लालदेव, बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुंद राय आदि मौजूद थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244