search

गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर सख्त पहरा, मॉल और रेलवे स्टेशनों पर भी तलाशी अभियान

Chikheang 2026-1-26 06:26:04 views 1147
  

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सख्त।



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राजधानी की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी बार्डर पर व्यवसायिक व सामान्य वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

वहीं होटल, लाज, आश्रय स्थलों पर ठहरे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। होटल व लाज संचालकों को जरूरी हिदायत देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी थाने को देने की निर्देश है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों, माल, पार्क, रेलवे व बस स्टेशनों पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

दिल्ली के सभी जिलों के पुलिस उपायुक्तों ने सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थानाध्यक्ष को सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। फरीदाबाद-बदरपुर बार्डर, सरिता विहार-कालिंदी कुंज बार्डर, गुरुग्राम-दिल्ली बार्डर, आनंद विहार के पास महाराजपुर बार्डर आदि पर विशेष पुलिस पिकेट बनाई गई है। इन सभी पिकेट पर पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं।

सभी थाना प्रभारी नियमित रूप से अपने अपने इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। दिल्ली में घुसने वाले व्यवसायिक वाहन व जुगाड़ वाहनों पर निगरानी रखी जा रही है। बीट ऑफिसर्स स्ट्रीट वेंडर, रिक्शा व आटो रिक्शा वालों के संपर्क में हैं। सभी को संदिग्धों पर ध्यान रखने को कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली में 25 लाख की आबादी तक 304 करोड़ में पहुंचेगा सीवर-पानी, ठीक होंगी सड़कें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244