search

मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारें होंगी सस्ती, मोदी सरकार घटा सकती है आयात शुल्क

Chikheang 2026-1-26 06:26:06 views 877
  

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते से सस्ती होंगी लग्जरी कारें (सांकेतिक फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत यूरोपीय संघ से आयातित कारों पर शुल्क को 110 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत कर सकता है। यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते में इसकी घोषणा हो सकती है। भारत और यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। मंगलवार को इसकी घोषणा हो सकती है।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 15,000 यूरो (17,739 डालर) से अधिक मूल्य की कुछ कारों पर तुरंत कर कम करने पर सहमति जताई है।

समय के साथ इसे और घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया जाएगा, जिससे फाक्सवैगन, मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसी यूरोपीय आटोमोबाइल कंपनियों के लिए भारतीय बाजार तक पहुंच आसान हो जाएगी।

इलेक्टि्रक वाहनों पर पहले पांच वर्षों तक टैरिफ में कोई कटौती नहीं होगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसमें अंतिम समय में बदलाव हो सकते हैं। भारत के वाणिज्य मंत्रालय और यूरोपीय आयोग ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244