search

सावधान हो जाएं! हिमाचल में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी

deltin33 2026-1-26 07:56:59 views 1176
  

हिमाचल में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, भारी हिमपात और वर्षा का ऑरेंज अलर्ट।



राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में हिमस्खलन की चेतावनी के बीच 26 जनवरी की रात से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार रात से 28 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी के साथ व्यापक हिमपात व वर्षा की संभावना जताई है।

27 जनवरी को कई क्षेत्रों में भारी हिमपात और वर्षा की संभावना है। 27 जनवरी को चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर व कुल्लू में भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नालदेहरा, मनाली, शिमला, कुफरी, नारकंडा, सोलंग वैली में हिमपात की संभावना है।
तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 832 सड़कें बंद

प्रदेश में हुए भारी हिमपात और वर्षा के बाद तीन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) सहित 832 सड़कें अभी बंद हैं। लाहुल स्पीति में 270, शिमला में 224, मंडी में 110, चंबा में 78, कुल्लू में 64, सिरमौर में 41, किन्नौर में 18, कांगड़ा में चार और ऊना जिले में तीन सड़कें बंद हैं। प्रदेश में 1942 ट्रांसफार्मर खराब हैं।

मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर पहाड़ी व पर्यटन क्षेत्रों में यात्रा से पहले मौसम के आधार पर यात्रा करने की सलाह दी है। 27 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने से शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है। ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में 27 जनवरी को कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं।

रविवार को धूप निकलने से दिन के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कांगड़ा में 7.8, धर्मशाला में सात, कुफरी में 6.8, सोलन में 4.8 डिग्री सेल्सियस की रही। मनाली, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर में शीतलहर चली।

न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। प्रदेश में प्रमुख सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। सबसे कम तापमान ताबो में माइनस 10, कुकुमसेरी में माइनस 7.9, कल्पा में माइनस चार, धर्मशाला में माइनस 0.6, नारकंडा व मनाली में माइनस 1.1, रिकांगपिओ में माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज से तीन दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें- हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट, आज इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ; ठंडी हवाओं ने किया जीना हराम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131