search

Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायकों की बयानबाजी पर आलाकमान सख्त, लिया जा सकता है एक्शन

cy520520 2026-1-26 07:57:01 views 719
  

झारखंड कांग्रेस में बयानबाजी पर एक्शन की तैयारी। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस मंत्रियों और पार्टी के अन्य विधायकों के बीच विवाद को रोकने में पूरी तरह से असफल दिख रही है। पांच विधायक शिकायत लेकर नई दिल्ली गए थे, जहां से लौटने के बाद उन्होंने कुछ और विधायकों का नाम भी लिया है।

उन्होंने बताया है कि दो-तीन विधायक व्यक्तिगत कारणों से नई दिल्ली नहीं जा पाए थे। इन विधायकों के द्वारा रामगढ़ विधायक ममता देवी और दो अन्य विधायकों का नाम लिया गया। कांके विधायक सुरेश बैठा ने कई जिला अध्यक्षों की भी शिकायत होने की बात कही है।

पांचों विधायकों ने पार्टी के तमाम सीनियर नेताओं से अपनी शिकायत की। सुरेश बैठा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि विधायक ममता देवी को भी जाना था, लेकिन संगठन के कार्यों में व्यस्तता के कारण वे नहीं गईं।

अब विधायकों का नाम लेने के लिए सुरेश बैठा के खिलाफ कांग्रेस के कई नेता खुलकर सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और इन्हें ऐसे बयान देने के लिए चेतावनी भी दी जा सकती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि मीडिया में बयान देने के मामले का संज्ञान आलाकमान ने लिया है और आगे कार्रवाई भी की जा सकती है।

हालांकि इन विधायकों को लेकर नई दिल्ली गए विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप को संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी देकर शांत कराने की कोशिश भी की गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725