search

धनबाद भाजपा में गुटबाजी चरम पर, सांसद ढुलू महतो ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने खोल दी पार्टी की पोल

LHC0088 2026-1-26 08:56:23 views 1162
  

स्वागत समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा और शत्रुध्न महतो को माला पहनाते कार्यकर्ता।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। भाजपा सांसद ढुलू महतो ने धनबाद में पार्टी और संगठन के अंदर की बीमारी सार्वजनिक मंच से जाहिर कर दी है। झारखंड भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद आदित्य साहू रविवार को पहली बार धनबाद आए थे। उनके सामने ही ढुलू महतो ने पार्टी की बीमारी बताई।

आदित्य साहू के स्वागत में न्यू टाउन हाल में समारोह का आयोजन किया गया था। इस माैके पर सांसद ढुलू महतो ने कहा- धनबाद भाजपा में गुटबाजी चरम पर है, जिसका सीधा असर विकास कार्यों और पार्टी की छवि पर पड़ रहा है।

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा है कि धनबाद में पार्टी के भीतर अलग-अलग गुट सक्रिय हैं। उनके अनुसार, यह आंतरिक कलह न केवल संगठन को कमजोर कर रही है, बल्कि जनता के बीच भी गलत संदेश भेज रही है।

गुटबाजी के कारण ही पार्टी की हार हुई है। अगर एकजुट होंगे तो छह विधानसभा सीट जीतने से कोई नहीं रोक सकता है। फिर से दोनों संसदीय सीट जीतने का काम करेंगे। गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए सांसद ने निगरानी समिति बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

उनका तर्क है कि ऐसी समिति पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों और नेताओं के व्यवहार पर नजर रखेगी, ताकि अनुशासन बना रहे और पार्टी विरोधी गतिविधियों को रोका जा सके। आगामी नगर निकाय चुनावों (जैसे धनबाद नगर निगम) को देखते हुए यह बयान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह के समर्थकों के बीच वर्चस्व की जंग पहले भी कई मौकों पर सामने आ चुकी है। सांसद ने चेतावनी दी है कि यदि इस गुटबाजी को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया, तो निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126