search

कुशीनगर में बिहार पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; दो जख्मी

Chikheang 2026-1-26 10:57:34 views 838
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, कुशीनगर। बिहार के गोपालगंज जिले की बोलेरो जीप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों काे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गोपालगंज पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग लिखी बोलेरो पडरौना की तरफ से नगर की ओर आ रही थी। फलमंडी के समीप सामने से आई पल्सर से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें पल्सर सवार 40 वर्ष के अरविंद कुमार सिंह निवासी सबया की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

वहीं 32 वर्ष के इरफान निवासी कस्बा व थाना कस्ता मितोनी जिला लखीममुर व 25 वर्ष के सलमान निवासी कस्बा व थाना टढेमा जिला हरदोई घायल हो गए। तीनों पडरौना की ओर जा रहे थे।

पुलिस घायलों को सीएचसी कसया ले गई। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने बताया कि दोनों वाहन कब्जे में है। पेट्रोलिंग गाड़ी के चालक को हिरासत में लिया गया है। वाहन में सिर्फ चालक ही था, जो गोरखपुर जा रहा था। वहीं बाइक सवार युवक एक साथ लखनऊ में रहकर पढ़ाई करते थे। छुट्टी में अरविंद के घर आए थे। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244