search

धनबाद में गणतंत्र दिवस समारोह, उपायुक्त ने फहराया तिरंगा और बताया विकास का रोडमैप

LHC0088 2026-1-26 11:26:40 views 751
  

गणतंत्र दिवस समारोह में संबोधित करते उपायुक्त आदित्य रंजन, परेड के दौरान सलामी देतीं धनबाद पुलिस की महिला जवान।



जागरण संवाददाता, धनबाद।गणतंत्र दिवस के अवसर पर धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने रणधीर वर्मा स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में जिला प्रशासन, पुलिस बल, स्कूली छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में उपायुक्त ने जिले के समग्र विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रशासन बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल योजनाओं में हुई प्रगति की जानकारी दी। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाते हुए आम लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की।

उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, सुशासन और जनभागीदारी से ही जिले को नई दिशा मिलेगी। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126